फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Kumbh: अखिलेश बोले- लोग पुण्य कमाने आए थे, अपनों के शव लेकर गए; जानिए क्यों कहा इस्तीफा देना चाहता हूं

Tue, 04 Feb 2025 01:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अखिलेश ने कहा, 'लोग पुण्य कमाने आए थे और अपनों के शव लेकर गए।' उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जहां उचित व्यवस्था होनी चाहिए थी, वहां राजनीतिक प्रचार किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन में राजनीतिक प्रचार करना, खासकर डबल इंजन वाली सरकार में, शर्मनाक और निंदनीय है।
विज्ञापन
1 of 8
Akhilesh Yadav - फोटो : Amar Ujala
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ हादसे में हुई मौतों को लेकर लोकसभा में सरकार से कई सवाल किए। उन्होंने मामले में पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने सरकार से मौतों, घायलों के इलाज और आयोजन के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में सटीक आंकड़े पेश करने को कहा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस में भाग लेते हुए अखिलेश ने स्थिति को स्पष्ट करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। उन्होंने सिफारिश की कि आपदा प्रबंधन और खोया-पाया केंद्र को सेना को सौंप दिया जाना चाहिए।

अखिलेश ने सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि एक धार्मिक समागम में राजनीतिक प्रचार अशोभनीय, निंदनीय है। सरकार ने महाकुंभ का इतना प्रचार किया और मैंने कई टीवी इंटरव्यू और समाचार चैनलों पर ये बात सुनने में आई कि सरकार ने 100 करोड़ लोगों के आने का इंतजाम किया है। अगर ये बात गलत है तो मैं इस्तीफा आपको देना चाहता हूं।'
विज्ञापन

2 of 8
अखिलेश यादव - फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'सरकार लगातार बजट के आंकड़े दे रही है, लेकिन महाकुंभ में मरने वालों के आंकड़े भी बताए। मैं मांग करता हूं कि महाकुंभ की व्यवस्थाओं को स्पष्ट करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। महाकुंभ आपदा प्रबंधन और खोया-पाया केंद्र की जिम्मेदारी सेना को दी जाए। महाकुंभ दुर्घटना में हुई मौतों, घायलों के उपचार, दवाओं, डॉक्टरों, भोजन, पानी, परिवहन की उपलब्धता के आंकड़े संसद में पेश किए जाएं।' 
विज्ञापन

3 of 8
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा मुखिया ने सरकार के आंकड़ों को दबाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों और तथ्यों को छिपाने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, 'महाकुंभ हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए और सच्चाई को छिपाने वालों को दंडित किया जाना चाहिए। हम डबल इंजन सरकार से पूछते हैं कि अगर कोई गलती नहीं थी, तो आंकड़ों को क्यों दबाया, छिपाया और मिटाया गया?

4 of 8
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
अखिलेश ने कहा, 'लोग पुण्य कमाने आए थे और अपनों के शव लेकर गए।' उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जहां उचित व्यवस्था होनी चाहिए थी, वहां राजनीतिक प्रचार किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन में राजनीतिक प्रचार करना, खासकर डबल इंजन वाली सरकार में, शर्मनाक और निंदनीय है।'
विज्ञापन

5 of 8
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि दावा किया गया था कि महाकुंभ डिजिटल तरीके से और आधुनिक तकनीक से आयोजित किया जाएगा। सीसीटीवी, ड्रोन और लाइव स्ट्रीमिंग के आधार पर डिजिटल कुंभ आयोजित करने का दावा करने वाले मृतकों का डिजिटल रिकॉर्ड भी नहीं दे पा रहे हैं।' 
विज्ञापन

6 of 8
Akhilesh Yadav - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि श्रद्धालुओं के शव मिल गए, लेकिन सरकार इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उन्होंने पूछा, 'जब जानकारी सामने आई कि कुछ लोगों की जान चली गई है, तो सरकार ने क्या किया? उन्होंने सरकारी हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए। क्या यही हमारी सनातन परंपरा है?'
विज्ञापन

7 of 8
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने कहा, 'हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संवेदना तक व्यक्त नहीं की। जब देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने अपनी संवेदना व्यक्त की, तो सरकार ने इसे 17 घंटे बाद ही स्वीकार किया।' 
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
दरअसल, महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर दूसरे शाही स्नान के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें कम से कम 30 लोगों की जान चली गई और लगभग 60 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें