आज की सुबह कुछ खास रही। पुरानी यादों को पीछे छोड़कर हमने नए साल में कदम रखा। जहां 2024 का कभी गम, कभी खुशी में बीता तो अब नए साल से बहुत कुछ अच्छे की उम्मीद है। 2025 में कई ऐसी सियासी घटनाएं होने वाली हैं, जिन पर हर भारतवासी की नजर रहेगी। जहां साल की शुरुआत में ही दिल्ली में जनता अपने पांच वर्षों का भविष्य तय करेगी तो वहीं साल के अंत में बिहार चुनाव में दो गठबंधनों का सियासी भाग्य तय होगा। इसके अलावा भी राजनीति के क्षेत्र में बहुत कुछ होने वाला है। आइए जानते हैं कुछ बड़ी सियासी घटनाओं को जो 2025 में घटेंगी...