भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जवाहर बाग प्रकरण पर गठित छह सदस्यीय दल रविवार को यहां पहुंचा लेकिन उसे जवाहर बाग में नहीं घुसने दिया गया। भाजपा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को भी जवाहर बाग के अंदर जाने से रोक दिया गया। सीओ महावन सुरेंद्र यादव ने हाथ जोड़कर उन्हें रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से गठित छह सदस्यीय दल जैसे ही जवाहर बाग में घुसने की कोशिश करने लगा गेट पर ही पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं और पुलिस में तीखी नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
दल आपरेशन जवाहर बाग में शहीद मुकुल द्विवेदी के परिवार से भी मिला और उनको ढांढस बंधाया। दल का नेतृत्व कर रहे मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि घटना के बाद जवाहर बाग को सील न करना आशंका पैदा कर रहा है। शासन के इशारे पर प्रशासन साक्ष्य मिटाने का काम कर रहा है।
4 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आगे कहा कि रामवृक्ष यादव सपा मुखिया के परिवार के सदस्यों का प्रचार करता था। ऐसे में स्पष्ट है सब परिवार की मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव के पद पर रहते हुए निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती है। अखिलेश यादव तत्काल उन्हें बर्खास्त कर सीबीआई जांच की संस्तुति करें।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
रालोद विधायक पूरन प्रकाश और रालोद नेताओं को भी जवाहर बाग के अंदर जाने से पुलिसकर्मियों ने रोका। दूसरी ओर हाथरस से विधायक राजेश दिवाकर ने कहा कि हाल ही में रामवृक्ष यादव ने कथा का आयोजन कराया था। उसमें कई सपा नेताओं के साथ प्रशासनिक अफसर भी शामिल हुए। ये भी जांच का विषय है।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
फीरोजाबाद से विधायक मनीष अषीजा ने कहा कि रामवृक्ष यादव ने फीरोजाबाद में अक्षय यादव का चुनाव प्रचार किया था। ऐसे में स्पष्ट है कि ये पूरे परिवार की मिलीभगत है। दल में आंवला के विधायक धर्मपाल, एटा के सांसद राजवीर सिंह, ब्रज प्रांत अध्यक्ष बीएल वर्मा शामिल थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, चौधरी लक्ष्मी नारायण, श्याम सिंह अहेरिया, रविकांत गर्ग, अजय पोइया, देवेंद्र शर्मा, सार्थक चतुर्वेदी, विनोद कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
मथुरा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कमिश्नर अलीगढ़ की जांच के दौरान उपस्थित डीएम राजेश कुमार, एसएसपी डा.राकेश सिंह और अन्य अधिकारी चर्चा करते हुए।