एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की मौत पर ऐसा लगा पूरा मथुरा रोया। कोई उनके व्यवहार की तारीफ करते-करते बिलखने लगता तो कोई उनके पब्लिक प्रेम की बात बताते हुए। पहले अस्पताल फिर पोस्टमार्टम हाउस और उसके बाद पुलिस लाइन में उमड़ी भारी भीड़ अपने प्यारे एसपी सिटी के अंतिम दर्शन करना चाहती थी।
विज्ञापन
एसपी सिटी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब
2 of 6
late sp mukul
पुलिस लाइन में तो श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। वाकई एसपी सिटी मथुरा वालों के दुलारे थे। यूं तो वह जहां भी रहे उनके चाहने वालों की लाइन बढ़ ही जाती थी लेकिन मथुरा में उनके प्रति प्रेम और बढ़कर था। हालांकि एसपी सिटी की मौत तो गुरुवार रात को ही हो गई थी लेकिन जानकारी कम लोगों को ही हुई।
विज्ञापन
एसपी सिटी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब
3 of 6
sp mukul with family
शुक्रवार की सुबह को जब अखबारों के माध्यम से ये जानकारी फैली तो सभी लोग उमड़ पड़े। जिसने भी सुना वही उनके बारे में जानकारी करने लगा। पोस्टमार्टम हाउस पर ही भारी भीड़ पहुंच गई थी।
एसपी सिटी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब
4 of 6
family of sp mukul
यहां से जब उनके शव को पुलिस लाइन ले जाया गया तो पूरा शहर ही उमड़ पड़ा था। एक बड़ी संख्या तो ऐसे लोगों की थी जो बिलखते हुए पुलिस लाइन पहुंचे। रास्ते भर उनके व्यवहार की तारीफ होती रही।
विज्ञापन
एसपी सिटी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब
5 of 6
last rights of SP mukul
कभी किसी प्रकरण का जिक्र छिड़ जाता तो कभी किसी का। लोगों का कहना था कि मथुरा वाले उन्हें इतना चाहते थे कि उनके कहने पर बड़े-बड़े आंदोलन समाप्त हो गए।