फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain: कोलकाता में साल भर में होने वाली बारिश का 20% एक रात में बरसा, 10 की मौत; दुर्गा पूजा पंडाल के हाल-बेहाल

Wed, 24 Sep 2025 10:49 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Kolkata Rains: पश्चिम बंगाल की राजधानी इन दिनों भारी के बाद जलभराव की समस्या से जूझ रही है। मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता में सालाना होने वाली बारिश का 20% सिर्फ एक रात में बरस गया, जिससे हाल बेहाल है। भारी बारिश और जलभराव के कारण दुर्गा पूजा पंडालों में तमाम परेशानियां उत्पन्न हो गई हैं।
विज्ञापन
1 of 7
कोलकाता में बारिश से हाल बेहाल - फोटो : ANI
कोलकाता ने सोमवार आधी रात से मंगलवार सुबह तक ऐसी बारिश देखी, जिसने पिछले कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सात घंटे में 252 मिमी बारिश हुई, जो शहर की सालाना औसत बारिश (1,345.5 मिमी) का करीब 20% है। तेज बारिश के कारण शहर के कई बड़े इलाकों को जलमग्न देखा गया। इस बारिश में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम के इस कहर से राज्य के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा पर भी संकट छा गया है।
विज्ञापन

2 of 7
जलभराव के बीच दुर्गा पंडाल में पहुंच रहे भक्त - फोटो : ANI
बारिश का कहर- कौन-कौन से इलाके डूबे?
राजधानी कोलकाता में बारिश सोमवार आधी रात के करीब शुरू हुई और मंगलवार सुबह तक लगातार होती रही। सबसे ज्यादा बारिश वाले इलाकों की बात करें, तो इसमें गरिया- 332 मिमी, जोधपुर पार्क- 285 मिमी, कालीघाट- 280 मिमी, टॉस्पिया- 275 मिमी, बालीगंज- 264 मिमी, चेतला- 262 मिमी, मोमिनपुर- 234 मिमी, बेलेघाटा- 217 मिमी, धापा- 212 मिमी, अल्टाडांगा- 207 मिमी; शामिल हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
कोलकाता में बरिश ने तोड़े सभी रिकॉर्ड - फोटो : ANI
पहले भी बारिश से बेहाल हुआ था कोलकाता
इस बारिश ने पुराने दिनों की याद दिला दी, तकरीबन ऐसी ही स्थिति साल 1978 में भी दुर्गा पूजा से पहले हुई 280 मिमी बारिश ने शहर को डुबो दिया था। जबकि 1986 में भी 259.5 मिमी की बारिश से कोलकाता बेहाल हुआ था।

4 of 7
बारिश से कोलकाता बेहाल - फोटो : ANI
क्या बादल फटने से आई तबाही?
कई लोगों ने भारी बारिश की घटना को बादल फटने से जोड़ा, लेकिन मौसम विभाग (आईएमडी) ने साफ किया कि ऐसी कोई स्थिति नहीं हुई थी। बादल फटने की घटना होने के बाद एक घंटे में 100 मिमी से ज्यादा बारिश जरूरी होती है। कोलकाता में अधिकतम प्रति घंटे की बारिश 98 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना। यह सिस्टम गंगीय पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ा और भारी नमी लेकर आया। डॉप्लर रडार के अनुसार, बादल पांच से सात किमी की ऊंचाई तक बने हुए थे, जिससे लगातार तेज बारिश हुई।

25 सितंबर को भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने कहा कि 25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। हालांकि इसका असर ज्यादा ओडिशा और आंध्र प्रदेश पर होगा, लेकिन दक्षिण बंगाल में हल्की बारिश संभव है।
विज्ञापन

5 of 7
बारिश में डूबा दुर्गा पूजा पंडाल - फोटो : ANI
दुर्गा पूजा पंडालों के हाल बेहाल
राज्य का सबसे बड़ा त्योहार दुर्गा पूजा जारी है, लेकिन बारिश ने पूजा पंडालों के मुसीबत खड़ी कर दी है। कई समितियों ने पंडाल ऊंचे प्लेटफॉर्म पर लगा रहे हैं। इसके साथ ही तिरपाल और वॉटरप्रूफ सजावट की कोशिश की जा रही है। वहीं बिजली सुरक्षा को लेकर समितियां विशेष बैठक कर रही हैं ताकि शॉर्ट सर्किट से हादसे न हों। कोलकाता नगर निगम (केएमसी)ने जलभराव वाले इलाकों को खाली करने और नालियों को साफ रखने के लिए टीमें तैनात की हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
हावड़ा रेलवे स्टेशन पर जलमग्न रेलवे पटरियों से गुजरती एक महिला। - फोटो : ANI
सड़क, रेल और हवाई सेवा पर असर
भारी बारिश ने कोलकाता की जिंदगी ठप कर दी। रेल सेवाओं की बात करें तो हावड़ा और सियालदह यार्ड में पानी भर गया। सियालदह साउथ और सर्कुलर लाइन की कई लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं हैं। वहीं हवाई सेवाओं पर मौसम का असर दिखा है, इसके चलते नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 100 फ्लाइट रद्द हुईं और 80 से ज्यादा देरी से चलीं। इसे लेकर तमाम एयरलाइंस ने यात्रियों को लिए एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो और एयर इंडिया ने यात्रियों को संभावित देरी की चेतावनी दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारी बारिश से कोलकाता बेहाल - फोटो : ANI
भारी बारिश के बाद स्कूल और कॉलेज बंद
वहीं भारी बारिश के कारण राज्य सरकार ने माध्यमिक बोर्ड के सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दीं। इस कड़ी में आईसीएसई और सीबीएसई स्कूलों को भी कम से कम दो दिन बंद रखने का अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विश्वविद्यालयों से वर्क-फ्रॉम-होम और स्टडी-फ्रॉम-होम की सुविधा देने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें