फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल सहित 28 प्रकार के विमानों को उड़ा चुके हैं नए वायुसेना प्रमुख भदौरिया, जानिए उनके बारे में

Mon, 30 Sep 2019 07:23 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
राकेश कुमार सिंह भदौरिया - फोटो : IAF Twitter
भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख के रूप में एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने बीएस धनोआ का स्थान लिया है। भदौरिया वायुसेना के 26वें प्रमुख हैं। आइए, जानते हैं उनके बारे में:

विज्ञापन

2 of 10
कार्यभार ग्रहण करते आरकेएस भदौरिया - फोटो : ANI
राकेश कुमार सिंह भदौरिया 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए गठित नेगोशिएशन टीम का हिस्सा भी थे। राकेश कुमार सिंह भदौरिया भारतीय वायुसेना के सबसे बेहतरीन पायलटों में से एक हैं।
 
विज्ञापन

3 of 10
राकेश कुमार सिंह भदौरिया - फोटो : ANI
इन्होंने अब तक राफेल लड़ाकू विमान सहित 28 से ज्यादा प्रकार के लड़ाकू और परिवहन विमानों को उड़ाया है। एयर मार्शल भदौरिया प्रायोगिक टेस्ट पायलट होने के साथ कैट 'ए' कैटेगरी के क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और पायलट अटैक इंस्ट्रक्टर भी हैं।

4 of 10
राकेश कुमार सिंह भदौरिया - फोटो : IAF Twitter
इनकी कुशल परिचालन क्षमता के कारण इन्हें साल 2002 में वायु सेना पदक, साल 2013 में अति विशिष्ट सेवा पदक और साल 2018 में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

 
विज्ञापन

5 of 10
राकेश कुमार सिंह भदौरिया - फोटो : IAF Twitter
राकेश कुमार सिंह भदौरिया भारतीय वायुसेना के जगुआर स्क्वाड्रन और दक्षिणी पश्चिमी सीमा पर स्थित एक प्रमुख वायुसेना स्टेशन के प्रमुख भी रह चुके हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 10
राकेश कुमार सिंह भदौरिया - फोटो : IAF Twitter
एयर मार्शल भदौरिया विमान और सिस्टम परीक्षण प्रतिष्ठान में उड़ान परीक्षण स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर भी रह चुके हैं। इसी संस्थान ने भारत के पहले स्वदेशी लड़ाकू विमान एलसीए तेजस की प्राथमिक उड़ानों को आयोजित किया था।
विज्ञापन

7 of 10
राकेश कुमार सिंह भदौरिया - फोटो : IAF Twitter
बता दें कि आरकेएस भदौरिया का रिटायरमेंट भी धनोआ के साथ 30 सितंबर को ही होने वाला था, लेकिन सरकार ने उन्हें नया वायुसेना प्रमुख नियुक्त कर दिया है और उन्हें दो वर्ष की सेवावृद्धि भी दी है। भदौरिया दो साल तक एयरफोर्स चीफ के पद पर बने रहेंगे।

 

8 of 10
राकेश कुमार सिंह भदौरिया - फोटो : IAF Twitter
चूंकि, भदौरिया 60 वर्ष के हैं, इसलिए वह तीन साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे और दो साल बाद ही 62 वर्ष की उम्र पूरा करने पर वायुसेना प्रमुख पद से रिटायर हो जाएंगे।

9 of 10
राकेश कुमार सिंह भदौरिया - फोटो : IAF Twitter
भदौरिया मास्को स्थित भारतीय दूतावास में एयर अताशे, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट के अलावा वायुसेना मुख्यालय के डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

10 of 10
राकेश कुमार सिंह भदौरिया - फोटो : IAF Twitter
फ्रांस में भारतीय वायुसेना के लिए बने राफेल फाइटर को उड़ाने के बाद आरकेएस भदौरिया ने कहा था कि एक बार ये दोनों फाइटर जेट एक साथ ऑपरेट करना शुरू कर दें, उसके बाद पाकिस्तान 27 फरवरी जैसी हरकत दोबारा नहीं कर पाएगा। ये दोनों विमान मिलकर पाकिस्तान का काफी नुकसान करने में सक्षम हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें