फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण और लापरवाही ने भारत के साथ दुनिया की इन इमारतों को किया बदरंग

Fri, 27 Jul 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
दुनिया की इमारत खतरे में
सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल की सुंदरता बचाने के लचर प्रयासों को देखते हुए केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा अन्य जिम्मेदार संस्थाओं को कड़ी फटकार लगाई  है। तमाम कवायदों के बावजूद ताज के रूप रंग में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा। जहाँ ताज की हालत प्रदूषण से बदतर होती जा रही है तो पूरी दुनिया में एसे कई एतिहासिक इमारत और धरोहर हैं जो प्रदूषण की वजह से अपना अस्तित्व खो सकते हैं। आइये जानते हैं एेसी वर्ल्ड हेरिटेज साइट के बारे में जिन्हें बचाने के लिए कोशिश जारी है।

ये भी पढ़ें- 70 के दशक से हो रही ताजमहल की चिंता, नतीजा अब तक कुछ नहीं आया
 
विज्ञापन

ताजमहल

2 of 9
ताज को प्रदूषण से बचाने की चिंता तो 70 के दशक से ही शुरू हो गई थी। तब तो आगरा से 40 किमी दूर स्थित मथुरा रिफाइनरी तक पर सवाल उठ गए थे। ताज को देखने दुनिया भर से लोग आते हैं लेकिन फैक्ट्रियों के प्रदूषण और रसायनिक वर्षा से इसमें लगे संगमरमर के पत्थर पीले पड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ताजमहल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- क्या ये कॉमेडी शो है
विज्ञापन

3 of 9

लोटस टेंपल
दिल्ली में बहाई समुदाय का प्रार्थना केंद्र धीरे-धीरे सफेद से मटमैला हो रहा है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने नेहरू प्लेस पर लगने वाले भारी जाम को इसका जिम्मेदार बताया है। भारी ट्रैफिक प्रदूषण से लोटस टेंपल भी ताज की तरह पीला पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- ताज से गर छिन जाए विश्व धरोहर का तमगा, तब क्या करेंगे: सुप्रीम कोर्ट

स्वर्ण मंदिर

4 of 9

आईआईटी के एक अध्ययन से पता चला है कि दिल्ली और पंजाब के प्रदूषण ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को सोने की चमक को मद्धम कर दिया है। आस-पास के तंदूर भी इसके सोने से बने हिस्से पर बुरा असर डाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- केंद्र और राज्य सरकार पर फिर बरसा सुप्रीम कोर्ट, पूछा- ताजमहल की सुरक्षा के लिए कौन है जिम्मेदार?

विज्ञापन

चार मीनार

5 of 9

हैदराबाद की अनूठी चार मीनार इमारत अपनी रौनक खोती जा रही है। मीना बाजार के साथ शहर का भारी जाम इस कदर प्रदूषण पैदा कर रहा है कि चूने की मोर्टार और ग्रेनाइट से बनी चार मीनार फीकी पड़ने के साथ टूट रही है।

विज्ञापन

इंडिया गेट 

6 of 9

दिल्ली के प्रदूषण का असर जहां आस-पास के राज्यों तक देखने को मिलता है वहां शहर के केंद्र में मौजूद इंडिया गेट इस असर से कैसे अछूता रह सकता है। स्मॉग और खतरनाक वायु प्रदूषण ने राजधानी के चिन्ह को काफी नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन

लेशान बुद्धा (चीन)

7 of 9

लेशान बुद्ध एक अंतराष्ट्रीय धरोहर है पर चीन में एसिड रेन यानि अम्ल वर्षा से हो रही खतरा का सीधा असर इस इमारत में देखने को मिल रही है। अगर चीन ने इसके संरक्षण के लिए कुछ कारगर कदम नहीं उठाये तो ये इमारत ढहना शुरू हो जाएगी।

एथेन्स का एक्रोपोलीस (मिस्र)

8 of 9
(460-430 बीसी) में बने एक्रोपोलीस को एथेंस के स्वर्णिम युग की निशानी माना जाता है। लेकिन इतिहास को समेटे इस धरोहर की हालत जर्जर हो चुकी है, प्रदूषण की वजह से पत्थर से बनी ये इमारत तबाह होने के कगार पर है।
विज्ञापन

लांगमेन ग्रोट्टेस (चीन)

9 of 9
चीन के सबसे पुरातन इमारतों में लांगमेन ग्रोट्टेस का नाम आता है। हेनन प्रोविंस के यी नदी के किनारा मौजूद ये इमारत वी और तैंग राज्य (316-907 एडी) में पत्थरों को तराश कर बनाई गई है। लेकिन प्रदूषण की वजह से ये इमारत भी जर्जर हो रही है जिसका संरक्षण बेहद जरुरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें