फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: नगांव में 16 फीट का विशाल किंग कोबरा, कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू

Sun, 04 Apr 2021 05:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम

सार

असम के नगांव में चाय बगान में 16 फीट का विशाल किंग कोबरा मिलने से सनसनी फैल गई। वन विभाग के रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर कोबरा का रेस्क्यू किया ।
विज्ञापन
1 of 4
किंग कोबरा - फोटो : ANI
असम के नगांव में चाय बगान में 16 फीट का विशाल किंग कोबरा मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार की रात में नगांव के चाय बगान में विशाल किंग कोबरा देखा गया। लोगों ने आनन फानन में वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की सर्प विशेषज्ञ की टीम ने मौके पर पहुंचकर कोबरा का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि काफी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ा गया। 
विज्ञापन

2 of 4
कोबरा पकड़ते सर्प विशेषज्ञ - फोटो : ANI
वन विभाग के सर्प विशेषज्ञ को इस विशाल कोबरा को पकड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि कोबरा का वजन करीब 20 किलो था। सर्प विशेषज्ञ जैसे ही कोबरा पकड़ने की कोशिश करते कि वह इधर-उधर भटकने लगता। 
विज्ञापन

3 of 4
चाय बगान में किंग कोबरा - फोटो : ANI
नगांव के चाय बगान में किंग कोबरा जमीन पर लेटा हुआ था। जब लोगों की नजर इस पर पड़ी तो लोग कोबरा को देखकर घबरा गए। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। 
विज्ञापन

4 of 4
किंग कोबरा का रेस्क्यू - फोटो : ANI
कड़ी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को पकड़ लिया गया। सर्प विशेषज्ञ ने कोबरा को पकड़कर उसे जंगल में छोड़ दिया। बता दें कि असम के जंगलों में बड़ी संख्या में किंग कोबरा पाया जाता है। बाढ़ के वक्त किंग कोबरा सांप बाहर निकलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें