फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : बार्डर पर क्या हुआ, त्योहारी सीजन में किसको होगा फायदा और टेस्ट ट्यूब वाले दो शेर...

Tue, 02 Oct 2018 03:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
good news - फोटो : Amar Ujala
बॉर्डर पर होगी इजरायल जैसी सिक्योरिटी : सबसे पहली अच्छी खबर देश की सुरक्षा से जुड़ी है। देश की सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि इजरायल की तर्ज पर बॉर्डर सिक्योरिटी की जाएगी। देश की सीमाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए इजरायल की तर्ज पर कंपरिहेंसिव इंटीग्रेटिड मैनेजमेंट सिस्टम भारत-पाक सीमा पर लागू किया जा रहा है। देश की 22 हजार किलोमीटर लंबी थल और जल सीमा पर तार लगाकर सुरक्षा प्रदान करना संभव नहीं है। इसलिए केंद्र सरकार ने तकनीकी आधारित सुरक्षा व्यवस्था को अपनाने का निर्णय लिया है। नए सिस्टम के जरिये कंट्रोल रूम में बैठकर सीमा पर होने वाली हर  हलचल पर नजर रखी जाएगी।


 
विज्ञापन

यूपी के राज्य कर्मचारियों को दीवाली से पहले मिलेगा बोनस और डीए

2 of 4
Salary Bonus
योगी आदित्यनाथ सरकार दीवाली के पहले प्रदेश के राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जुलाई से दिए जाने वाले महंगाई भत्ते का भुगतान कर सकती है। इसी के साथ वार्षिक बोनस का भी भुगतान किए जाने की संभावना है। प्रदेश के वित्त विभाग ने सितंबर महीने के वेतन के साथ ही डीए के नकद भुगतान की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन इसे मुख्यमंत्री की सहमति नहीं मिल सकी थी। सरकार के फैसले के बाद डीए सात की जगह नौ फीसदी मिलने लगेगा। बताया जा रहा है कि अक्टूबर में दशहरा और नवंबर में दीवाली होने की वजह से महंगाई भत्ते और बोनस का एक साथ भुगतान अक्टूबर महीने के वेतन के साथ एक नवंबर को किया जा सकता है।


 
विज्ञापन

महंगे नहीं होंगे घरेलू समान, त्योहारी सीजन में करें खूब खरीददारी

3 of 4
कन्ज्यूमर ड्यूरेबल गुड्स का निर्माण करने वाली कंपनियों ने फैसला किया है कि कस्टम ड्यूटी में हालिया बढ़ोतरी के बावजूद त्योहारी सीजन में प्रॉडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करेंगी। कंपनियों के इस ऐलान से टीवी, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू समानों के दाम में फिलहाल नहीं बढ़ेंगे। इन कंपनियों को इस फेस्टिव सीजन में अपनी बिक्री में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की उम्मीद है। इन कंपनियों ने तय किया है कि वो कस्टम ड्यूटी में हालिया की गई वृद्धि का बोझ ग्राहकों पर नहीं डालेंगी और इसे खुद वहन करेंगी।


 
विज्ञापन

टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक से पैदा हुए दो शेर, पहली बार वैज्ञानिकों को मिली सफलता

4 of 4
1
बाघ, शेर, तेंदुआ जैसे जीवों पर लंबे समय से विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। इनके संरक्षण के लिए दुनियाभर के पर्यावरणविद और वैज्ञानिक कोशिश में जुटे हैं। दुनिया में पहली बार शेर के दो शावक टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक से पैदा हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका में अफ्रीकी शेरनियों पर शोध कर रहे वैज्ञानिक आखिरकार इसमें कामयाब हो गए हैं। अफ्रीकी देशों में शेरों की प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर हैं। दक्षिण अफ्रीका में अफ्रीकी शेरनियों के प्रजनन तंत्र पर शोध कर रहे वैज्ञानिकों ने टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक से शेर के शावक पैदा करने में सफलता हासिल की है। इसके लिए प्रिटोरिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक 18 महीने से शोध कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें