फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंके की चोट पर बोले शास्त्री, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 01 Oct 2018 06:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ravi shastri - फोटो : file photo
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने पलटवार किया है। शास्त्री ने कहा कि मैं आलोचनाओं से घबराने वाला नहीं हूं, बल्कि इन आलोचनाओं का मुझे आनंद लेना आता है।
विज्ञापन

2 of 5
ravi shastri - फोटो : file photo
गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद कोच शास्त्री की जमकर आलोचना हुई थी। टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 2-1 से हार और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से हार का सामना रना पड़ा था। वही, टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में मेजबान इंग्लैंड को 2-1 से हराया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
रवि शास्त्री - फोटो : file photo
दरअसल, 'गल्फ न्यूज' को दिए इंटरव्यू में शास्त्री ने बताया है कि, वह किस तरह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। शास्त्री ने बताया कि वह केवल ट्वीट करते हैं, न कि वह ट्विटर पर कुछ पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास सिर्फ एक या दो न्यूज पेपर पढ़ने का समय रहता है और उसे ही वहअच्छी तरह पढ़ते हैं। इसके अलावा उनके पास और कुछ करने का समय नहीं होता।

 

4 of 5
रवि शास्त्री - फोटो : file photo
शास्त्री ने कहा, 'मैं पूरी तरह से सोता हूं। मैं उस युग में जी रहा हूं, जहां मेरे पास एक-दो न्यूज पेपर पढ़ने का समय है। इसके अलावा मेरे पास कुछ और समय नहीं है। मैं ट्विटर या इंस्टाग्राम पर हो सकता हूं। मैं केवल ट्वीट करता हूं और मैं कुछ भी नहीं पढ़ता हूं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवि शास्त्री - फोटो : file photo
इंटरव्यू के दौरान शास्त्री ने बताया कि, दूसरे लोग क्या कहते हैं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अपना 100 प्रतिशत देते हैं। बता दें कि टीम इंडिया का अगला विदेशी दौरा ऑस्ट्रेलिया का होगा, जहां उन्हें तीन वन-डे, 4 टेस्ट और टी-20 मैच खेलने हैं। कोच शास्त्री का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वो अपना 100 प्रतिशत देंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें