दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार को एक चार मंजिला आवासीय इमारत गिर गई जिससे अब तक 12 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हैं। मलबे में अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मलबे में दबे लोगों में से अभी तक एक मासूम समेत पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें ज्यादातर बच्चे और महिला शामिल हैं।