13 किलोमीटर लम्बे कोच्चि मेट्रो के पहले फेज की शुरूआत आज पीएम मोदी ने की। इस दौरान उनके साथ शहीर विकास मंत्री वैंकेया नायडू, सीएम पिनारयी, राज्यपाल पी सदाशिवम और मेट्रो मैन ई श्रीधरन भी रहे। बता दें कि कोच्चि की पहले फेज की ये मेट्रो 11 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। पहले फेज में पलरिवट्टम से अलुवा तक का सफर इसे तय करना है। कोच्चि मेट्रो की कई खूबियां इसे देश की बाकी मेट्रो से अलग करती हैं, आप भी डालिए इन पर एक निगाह।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
कोच्चि मेट्रो भारत के पहले मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर आधारित है। 13.2 किलोमीटर की इस मेट्रो का विस्तार 25 किलोमीटर तक होना है। ये रेलवे के लिए फीडर मेट्रो की तरह काम करेगी।
विज्ञापन
3 of 6
kochi metro
ऐसा पहली बार होगा कि किसी भी मेट्रो परिचालन में ट्रांसजेंडर्स की भूमिका अहम होगी। उद्घाटन समारोह में जब पहली मेट्रो को हरी झंडी दिखाई जाएगी उस वक्त भी 23 ट्रांसजेंडर वहां मौजूद रहेंगे।
4 of 6
kochi metro
ये भारत की पहली मेट्रो होगी जिसमें सोलर एनर्जी के लिए सोलर पैनल्स का इस्तेमाल किया जाना है। 25 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो परियोजना में 22 स्टेशन्स पर सोलर पैनल लगाए गए हैं।मेट्रो की कुल इलेक्ट्रिसिटी की खपत का का 25 प्रतिशत सोलर एनर्जी के जरिए पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
5 of 6
कोच्चि मेट्रो
मेट्रो नेटवर्क नगरपालिका के कचरे का इस्तेमाल मेट्रो स्टेशन्स के गार्डन में करेगा।