फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी युवा ने बनाया खास ड्रोन, सीमा पार आतंकी कैंपों को पलक झपकते ही कर देगा खाक

Thu, 19 Sep 2019 05:04 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Uber Swastik Drone - फोटो : AmarUjala
एक कश्मीरी युवा उबेर ने ऐसा ड्रोन बनाया है, जिसका उपयोग करके सीमा पार आतंकी कैंपों को पल भर में उड़ाया जा सकेगा। 'स्वास्तिक' नाम का यह ड्रोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है कि यह स्वयं ही इस बात की पहचान कर सकेगा कि आतंकियों की भीड़ कहां है? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से ही अपने टारगेट की पहचान करके उन पर बम बरसा देगा।
विज्ञापन

20 किमी की दूरी तक मार

2 of 5
Swastik Drone - फोटो : AmarUjala
वहीं इस ड्रोन की एक और खासियत है कि सैन्य अभियानों के अलावा भीड़ पर आंसू गैस छोड़ने या बाढ़ में फंसे लोगों तक भोजन इत्यादि पहुंचाने जैसे कामों में भी किया जा सकेगा। इस ड्रोन से लाइन अप डायरेक्शन में बीस किलोमीटर तक की दूरी तक हमला किया जा सकता है या किसी प्रकार की मदद पहुंचाई जा सकती है।
विज्ञापन

सात से आठ किलो वजन ढोने की क्षमता

3 of 5
Swastik Drone-2 - फोटो : AmarUjala
अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त उबेर ने अमर उजाला को बताया कि उनकी तकनीकी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक आपरेशन में दस से अधिक ड्रोन एक बार में चलाए जा सकते हैं। एक ड्रोन आधा किलो से लेकर सात से आठ किलो तक का (अलग प्रकार के ड्रोन से) सामान एक बार में ले जा जा सकेगा। अधिकतम 30 मीटर तक की ऊंचाई तक उड़ सकने वाले इन ड्रोनों से किसी समारोह के दौरान शानदार आतिशबाजी जैसा नजारा भी लिया जा सकेगा।

लागत 80 हजार रुपये

4 of 5
Swastik Drone-3 - फोटो : AmarUjala
इस प्रोजेक्ट में विशेष भूमिका निभाने वाले आईआईटी दिल्ली के छात्र विकास सिंह ने बताया कि उनके ड्रोन में लीथियम की लीपो पॉलिमर बैटरी (10,000 एमएच) की एक से चार बैटरी लगाई जा सकती है। इसके माध्यम से एक बैटरी वाले ड्रोन को एक बार में आधे घंटे तक लगातार उड़ाया जा सकेगा। ज्यादा वजन उठाने वाले ड्रोन में बैटरी की क्षमता बढ़ा दी जाती है और यह अपनी क्षमता के मुताबिक 20 मिनट से अधिक तक की उड़ान भर सकता है। स्वास्तिक का आकार 1X1 मीटर के है। इस एक ड्रोन की लागत 80 हजार रुपये आ रही है, वहीं  क्षमता बढ़ाने पर इसकी लागत बढ़ जाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी है परीक्षण

5 of 5
Swastik Drone-4 - फोटो : AmarUjala
विकास सिंह के मुताबिक लाइन अप डायरेक्शन मिलने पर यह ड्रोन 20 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकता है, जबकि लाइन अप डायरेक्शन न मिलने पर भी इसे दस किलोमीटर तक उड़ाया जा सकेगा। दिल्ली में खुले क्षेत्र की कमी के कारण अभी तक वे केवल पांच किलोमीटर दूरी तक ही उड़ाने में सफल हो सके हैं। इससे अधिक दूरी की उड़ान के लिए अभी उन्हें परीक्षण करना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें