तबला सम्राट उस्ताद जाकिर हुसैन 73 साल की उम्र में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया है। हुसैन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह आईसीयू में भर्ती थे और उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। उन्हें दिल की बीमारी थी। आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
2 of 10
आईटीएम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते जाकिर हुसैन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। वे उस्ताद अल्ला रक्खा खान के बेटे थे, जो खुद एक मशहूर तबलावादक थे। जाकिर हुसैन ने बहुत ही छोटी उम्र से तबला बजाना शुरू कर दिया था और वे दुनिया भर में भारत की शास्त्रीय संगीत की धारा को फैलाने में अग्रणी रहे।
विज्ञापन
3 of 10
मुंबई के षणमुखानंद ऑडिटोरियम में लाइव कॉन्सर्ट 'हाजरी' में प्रस्तुति देते हुए जाकिर हुसैन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
जाकिर हुसैन की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के माहिम में सेंट माइकल स्कूल से पूरी हुई थी। स्नातक की पढ़ा उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से की थी।
4 of 10
कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में गिटारवादक जॉन मैकलॉघलिन और तबला वादक जाकिर हुसैन।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
जाकिर हुसैन ने तीन ग्रैमी पुरस्कार भी जीते थे। उन्होंने 12 फिल्मों में भी काम किया था। साल 1983 में उन्होंने अभिनेता शशि कपूर के साथ फिल्म 'हीट एंड डस्ट' में काम किया था। इसके अलावा, उन्होंने साल 1998 में फिल्म 'साज' में भी अभिनय किया। इसमें शबाना आजमी ने उनकी प्रेमिका का रोल किया था।
विज्ञापन
5 of 10
मुंबई में वसंतोत्सव 2023 के दौरान गायक सुरेश वाडकर के साथ बातचीत करते उस्ताद जाकिर हुसैन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
ग्रैमी पुरस्कार के अलावा उन्हें 1988 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन
6 of 10
मुंबई में वसंतोत्सव 2023 के दौरान नीलाद्रि कुमार के साथ प्रस्तुति देते हुए उस्ताद जाकिर हुसैन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
उन्होंने महज 11 साल की उम्र में अमेरिका में अपने पहला कॉन्सर्ट किया था। 12 साल की उम्र से ही उन्होंने पिता के साथ कॉन्सर्ट में जाना शुरू कर दिया। जाकिर के तबले की धुनों से श्रोता मंत्र मुग्ध हो जाते थे। साल 2016 में उन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऑल स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में भाग लेने के लिए आमंत्रित था। इसमें शामिल होने वाले जाकिर पहले भारतीय संगीतकार थे।
विज्ञापन
7 of 10
जाकिर हुसैन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
जाकिर हुसैन के निजी जीवन की बात करें तो उनकी शादी एंटोनिया मिनेकोला से हुई थी। मिनेकोला एक कथक नृत्यांगना और शिक्षिका थीं। साथ ही जाकिर की प्रबंधन भी थीं। उनकी दो बेटियां हैं।
8 of 10
मुंबई में लाइव कॉन्सर्ट से पहले उस्ताद जाकिर हुसैन, हरिहरन और हरि प्रसाद चौरसिया
- फोटो : एएनआई (फाइल)
जाकिर हुसैन ने जीवन में कई चुनौतियों का पार किया। शुरुआती दिनों में वह ट्रेन से यात्रा करते थे। पैसों की कमी की वजह से वह जनरल कोच में चढ़ जाते थे। सीट मिलने पर अखबार बिछाकर ही सो जाते थे। इस दौरान तबले को कोई पैर न लगे, इसलिए उसे अपनी गोद में लेकर सो जाते थे। जब तक उनका सफर जारी रहता था, वह तबले को एक बच्चे की तरह गोद में उठाए रखते थे।
9 of 10
अपने पिता अल्लाह रक्खा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देते उस्ताद जाकिर हुसैन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। उनका जाना संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। उस्ताद जाकिर हुसैन जी अपनी कला की ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जो हमेशा हमारी यादों में जीवित रहेगी।
जाकिर हुसैन को प्रदान की गई थी डी. लिट की मानद उपाधि
- फोटो : एएनआई (फाइल)
अद्वितीय प्रतिभा और रियाज के माध्यम से तबले को खास पहचान दिलाने वाले जाकिर खान की हस्ती कितनी मकबूल थी, इसका अंदाजा इसी से होता है कि उन्हें कई मानद उपाधियों से भी विभूषित किया गया।