जोधपुर जेल में ही स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को रेप केस में आसाराम बापू को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। 2013 के इस मामले में आसाराम के अलावा दो अन्य भी दोषी साबित हुए हैं। इनमें आसाराम की सहयोगी शिल्पी है, जिसने पीड़ित के परिजनों को यह मानने पर मजबूर किया था कि उसपर बुरी आत्मा का साया है। शिल्पी के समझाने के बाद ही पीड़ित के घरवालों ने उसे जोधपुर आश्रम भेजा था। बाद में इसी नाबालिग पीड़िता ने आसाराम बापू पर रेप का आरोप लगाया था।