तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की जितनी खूबियां रहीं, बहुत कम लोगों में होती हैं। जीवन में जो अपनाया, हर हाल में निभाया। जो किया खम ठोंक कर किया और जीवन अपनी पसंद का जिया। राजनीतिक जीवन में उन्होंने कई ऐसे बड़े फैसले लिए, जो देश की सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी। आइए आपको जयललिता के ऐसे ही बड़े फैसले से रू-ब-रू कराते हैं-
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : getty images
21 जून, 2001 वो तारीख है, जो जयललिता को देश की राजनीतिक पटल पर चर्चा में ला दिया। अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी करुणानिधि को रात दो बजे घसीट कर जेल में बंद करवा दिया था। सत्ता में लौटते ही जया के इस कदम से सब हैरान हो गए। कैमरे में कैद हुई इस घटना की तस्वीरों को पूरे देश ने देखा जिसपर काफी हंगामा हुआ। हालांकि बाद में करुणानिधि को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : getty images
जयललिता ने 2001 में मंदिरों में जानवरों की बलि पर भी रोक लगा दी, लेकिन 2004 के लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद उन्हें अपना यह फैसला बदलने को मजबूर होना पड़ा।
4 of 10
- फोटो : getty images
साल 2001 में ही हड़ताल पर जाने वाले राज्य के 2 लाख कर्मचारियों को जयललिता ने एक साथ बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : getty images
2001 में ही जयललिता ने तमिलनाडु में लॉटरी के टिकट पर पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन
6 of 10
- फोटो : getty images
जयललिता ने साल 1992 में लड़कियों की सुरक्षा के लिए 'क्रैडल बेबी स्कीम' की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : social media
गरीबों के सस्ता खाना खिलाने के लिए अम्मा कैंटीन की शुरुआत जयललिता ने करवाई। इस कैंटीन में एक रुपये में इडली और पांच रुपये में सांभर-चावल या दही-चावल मिलता है। अम्मा कैंटीन से पूरे तमिलनाडु के गरीबों को सस्ता और पोष्टिक खाना मिल रहा है।
8 of 10
- फोटो : getty images
प्रदेश में पहली बार महिला थाने खुलवाने का श्रेय भी जयललिता को जाता है। उन्होंने महिला थाने खुलवाए और वहां सिर्फ महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की।
9 of 10
- फोटो : getty images
इसी साल जयललिता ने शराबबंदी के अपने चुनावी वादे को निभाते हुए पहले चरण में राज्य में शराब की 500 रीटेल शॉप बंद करने का बड़ा फैसला लिया।