फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में जन्माष्टमी की धूम: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तस्वीरों में देखिए दही हांडी उत्सव की तैयारी

Fri, 04 Sep 2026 02:29 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, मुंबई

सार

जन्माष्टमी के उत्सव पर देश कृष्णमय है। मंदिरों में भारी भीड़ है और घरों में लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच मुंबई शहर अपने मशहूर दही हांडी उत्सव की तैयारियों में जुटा है। आइए तस्वीरों में देखते हैं कृष्णाष्टमी की धूम....
विज्ञापन
1 of 6
दही हांडी - फोटो : अमर उजाला
देशभर में आज जन्माष्टमी की धूम है। कृष्ण मंदिरों में आरती और भजनों की गूंज सुनाई दे रही है और भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। वहीं शनिवार को होने वाले दही हांडी उत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। खासकर मुंबई में दही हांडी को लेकर गजब का उत्साह है। इस दौरान गोविंदाओं की कई टीमें मानव पिरामिड बनाकर सड़क किनारे काफी ऊंचाई पर लटकाए गए दही और दूध से भरे मिट्टी के मटकों को फोड़ेंगी।
विज्ञापन

2 of 6
दही हांडी उत्सव - फोटो : पीटीआई
कृष्ण जन्माष्टमी, जिसे कृष्णाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है, भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव है। भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। महानगर के विभिन्न कृष्ण मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जहां भक्ति कार्यक्रमों और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
दही हांडी - फोटो : पीटीआई
गिरगांव चौपाटी स्थित इस्कॉन मंदिर में सुबह के धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत भव्य मंगला आरती से हुई। इसमें श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ पहुंचती रही।

4 of 6
दही हांडी - फोटो : पीटीआई
आवासीय सोसायटियों में भी उत्साह कम नहीं है। यहां वयस्कों और बच्चों ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में हिस्सा लिया। घरों में होने वाली पूजा-अर्चना की तैयारियां भी जोरों पर हैं, जो आधी रात से शुरू होंगी।
विज्ञापन

5 of 6
दही हांडी - फोटो : पीटीआई
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और पुलिस ने शनिवार को दही हांडी उत्सव के दौरान अपेक्षित भारी भीड़ को संभालने के लिए प्रमुख आयोजन स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम और यातायात मार्गों में बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दही हांडी उत्सव - फोटो : पीटीआई
प्रमुख राजनीतिक नेताओं और संगठनों की ओर से दही हांडी कार्यक्रम आयोजित किए जाने के साथ ही इस बार के उत्सव में फिल्मी हस्तियों और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। गोविंदा की टीमें ट्रॉफी और नकद पुरस्कारों के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें