फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया की वेबसाइट तीसरी बार हैक, सामने आया हैकर का नाम, इस देश की है हैकिंग टीम

Wed, 23 May 2018 08:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट 24 घंटे के भीतर तीसरी बार हैक कर ली गई। इस बार वेबसाइट हैक करने वाले का नाम भी सामने आया और यह भी पता चल गया कि हैकर किस देश के हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पहली बार वेबसाइट सोमवार रात हैक हुई थी। वेबसाइट को हैक करने के बाद हैकर्स ने होमपेज को पूरी तरह ब्लैक कर दिया। जिसके बाद वेबसाइट खोलने पर ‘हैप्पी बर्थडे पूजा’ लिखा संदेश दिख रहा था। 
विज्ञापन

3 of 7
करीब 10 घंटे बाद वेबसाइट नॉर्मल हुई। लेकिन मंगलवार रात करीब 9 बजे फिर से वही घटना हुई। वेबसाइट दूसरी बार हैक कर ली गई। इस बार वेबसाइट पर कुछ अलग संदेश ही लिखा मिला। यानि हैपी बर्थडे पूजा का रिप्लाई। 

4 of 7
इस बार साइट पर 'हैप्पी बर्थडे पूजा' का रिप्लाई था। लिखा था 'सॉरी आई हैव अ बॉयफ्रेंड'। हालांकि संस्थान का कहना था कि इस मामले को उनका आईटी डिपार्टमेंट देखेगा। लेकिन तीसरी बार वेबसाइट के हैक होने के बाद जो संदेश लिखा मिला उससे साफ हो गया कि वेबसाइट किसने हैक की है।
विज्ञापन

5 of 7
इस बार अटैक में “Struck by Faisal 1377 1337”, “पाकिस्तान जिंदाबाद” और “Your website stamped by & Pak cyber attackers team” जैसे सन्देश लिखा पाया गया। हैकर्स ने जामिया के वेवसाइट डेवलेपर के बारे में भी लिखा।
विज्ञापन

6 of 7
हैकर्स ने एक और सन्देश में लिखा कि – “सुरक्षा सिर्फ एक भ्रम है”। फिलहाल इसे देखकर ऐसा लगता है कि जामिया के ‘वेबसाइट डेवलपर’ इसे सुरक्षित रखने में नाकाम रहें हैं। हैकर ने लिखा कि वे जो भी कदम उठा रहें हैं वो पर्याप्त और काबिले तारीफ तो बिल्कुल भी नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस अटैक के सन्देश से यह स्पष्ट हो जाता है कि ये हैकर पाकिस्तान के हैं और पाकिस्तान समर्थक या उसके शुभचिंतक हैं। ये सब क्रियाकलाप फेसबुक के द्वारा किया जा रहा है। अब ‘पाक सायबर अटैकर टीम’ नामक हैकरों की टीम ने हैकिंग की जिम्मेदारी भी ले ली है। आपको बताते चले कि जामिया से पहले आईआईटी समेत कई संस्थानों की वेबसाइटें पहले हैक हो चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें