फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalgaon Harassment: कांग्रेस बोली- फडणवीस गृह विभाग छोड़ें, महायुति सरकार को केंद्रीय मंत्री ने आईना दिखाया

Sun, 02 Mar 2025 04:38 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों को परेशान किए जाने का मामला सामने आने के बाद महाराष्ट्र सरकार कटघरे में है। कांग्रेस का कहना है कि महायुति सरकार को खुद उसकी मंत्री ने ही आईना दिखाया है। घटना के समय पीड़िता की मां और केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खड़से गुजरात में थीं। जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
1 of 5
जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी पर कांग्रेस आक्रामक - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के जलगांव से केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों के साथ छेड़खानी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर महायुति (भाजपा-शिवसेना और एनसीपी) सरकार का घेराव किया है। गृह विभाग खुद सीएम फडणवीस के पास होने का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले लोगों को महायुति का संरक्षण हासिल है।

बेटी के अलावा उसकी सहेलियों के साथ भी दुर्व्यवहार
रक्षा खड़से ने पूरे मामले के संबंध में बताया कि महाशिवरात्रि के दिन संत मुक्ताई यात्रा के दौरान शर्मनाक कृत्य हुआ। उनकी बेटी ने उनसे फोन पर यात्रा में जाने की अनुमति मांगी, जिस पर उन्होंने सुरक्षा गार्डों को साथ लेकर जाने को कहा। यात्रा के दौरान कई मनचलों ने उनकी बेटी के अलावा उसकी सहेलियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इससे पहले 24 फरवरी को भी एक सार्वजनिक कार्यक्रम में इन्हीं शोहदों ने दुर्व्यवहार किया था। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक जलगांव के ये मनचले स्कूल जाते समय आए दिन लड़कियों को भी परेशान करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी पर कांग्रेस आक्रामक - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है
इस मामले में सीएम फडणवीस ने कहा कि आरोपी एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। पूरे घटनाक्रम पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, जलगांव की घटना दिखाती है कि राज्य की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महिलाएं और लड़कियां असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, केंद्रीय मंत्री खडसे की बेटी के साथ गुंडों द्वारा छेड़छाड़ और सुरक्षा गार्डों को धक्का दिए जाने की घटना बेहद चिंताजनक है... अगर केंद्रीय मंत्री की बेटी असुरक्षित है, तो आम नागरिकों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी पर कांग्रेस आक्रामक - फोटो : अमर उजाला
गृह विभाग छोड़ें सीएम फडणवीस
बकौल सपकाल, सीएम फडणवीस खुद गृह विभाग संभालते हैं, लेकिन सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ गंभीर मामला है। राज्य में माताओं और बहनों की सुरक्षा के लिए फडणवीस को गृह विभाग छोड़ना चाहिए। महायुति सरकार को महाराष्ट्र में एक पूर्णकालिक और सक्षम गृह मंत्री बनाना चाहिए।

4 of 5
जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी पर कांग्रेस आक्रामक - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता बोले- महायुति सरकार को खुद केंद्रीय मंत्री ने आईना दिखाया
सपकाल के अलावा प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वाडेट्टीवार ने भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा, पुलिस सुरक्षा में खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ की खबर चिंताजनक है... आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने के लिए खुद मंत्री को थाने जाना पड़ा... राज्य में पुलिस का अब कोई डर नहीं है क्योंकि गैंगस्टरों को महायुति का संरक्षण प्राप्त है। महायुति सरकार को उसके केंद्रीय मंत्री ने आईना दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रक्षा खड़से ने बेटी से छेड़खानी मामले में महाराष्ट्र सरकार से कार्रवाई की अपील की - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता के नाना और पूर्व मंत्री ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए
पूरा मामला इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि कभी एनसीपी नेता रहे और अब भाजपा नेता एकनाथ खड़से ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, पुलिस को पहले भी मनचले युवकों के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। लड़के शातिर और आपराधिक मानसिकता के हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस से बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जलगांव पुलिस के पास शिकायत के लिए जब वे थाने गए तो उन्हें दो घंटे तक बिठा कर रखा गया। पुलिस ने लड़कियों से जुड़े मामले का हवाला देकर शिकायत दर्ज कराने के इरादे पर दोबारा विचार करने की नसीहत दी। बकौल खड़से, युवकों ने पुलिस के साथ मारपीट भी की है। ऐसे में कल्पना करना आसान है कि राजनीतिक संरक्षण के कारण आपराधिक मानसिकता के ये लोग किस हद तक जा सकते हैं।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें