Mars Mystery: मंगल ग्रह के रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक काफी लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि मंगल ग्रह पर पानी मौजूद है। मंगल ग्रह का लाल रंग होने की वजह से लोगों के लिए आकर्षण है। हालांकि, सवाल है कि आखिर मंगल ग्रह लाल क्यों है? अब वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह के रंग को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिक मानते हैं कि मंगल ग्रह की सतह पर मौजूद जंग के रंग की धूल के वजह से उसका रंग लाल है, जिसे फेरिहाइड्राइट कहा जाता है। इसी धूल की वजह से मंगल ग्रह लाल दिखता है। मंगल ग्रह पर भेजे गए अंतरिक्ष यान और लैंडर से मिले डेटा के आधार पर यह खुलासा किया गया है। उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर होने वाली रासायनिक प्रक्रिया की तरह, जब जब चट्टानों में स्थित लोहा पानी या पानी और मंगल के वायुमंडल में मौजूद ऑक्सीजन के साथ मिला, तो इससे आयरन ऑक्साइड का निर्माण हुआ।