अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - ईशा फाउंडेशन ने 10,000 से अधिक रक्षा कर्मियों को कराया योग अभ्यास
- फोटो : ईशा फाउंडेशन
बंगलूरू में सबसे बड़ा आयोजन
बंगलूरू के सद्गुरु सन्निधि में सबसे बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां तीनों सेनाओं के 5,000 से ज्यादा जवान और आसपास के इलाकों से 1,000 से ज्यादा नागरिक शामिल हुए। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 1,500 जवान, जोधपुर एयरबेस में 900 वायुसेना कर्मी, पुणे में 500 जवान, और जयगढ़ किला, जयपुर में 400 जवानों ने योग किया।
कोयंबटूर के आदियोगी स्थल पर भी योग सत्र
कोयंबटूर के प्रसिद्ध आदियोगी स्थान पर भी खास योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें वायुसेना (रेडफील्ड्स और सुलूर विंग 43), सेना की 35वीं रेजिमेंट (मदुक्कराई), और रैपिड एक्शन फोर्स (वेल्लालोर) के 200 से ज्यादा जवानों ने भाग लिया।