वसुंधरा राजे
राजे ने कहा, "किसी भी अन्य दलों के अपेक्षा बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अथक काम किया है। मुझे लगता है कि पार्टी ने राज्य में बहुत कुछ किया है और मतदाता भी यही महसूस करते हैं।" वहीं तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए 67 फीसद मतदान हुआ। इन चुनावों को लेकर कहा जा रहा है कि इसका असर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी पड़ने वाला है। तेलंगाना में साल 2014 में मत प्रतिशत 1.9 फीसदी कम रहा था। तेलंगाना में कई बड़े फिल्म स्टारों से लेकर अभिनेता से राजनेता बने चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, नागार्जुन, ‘बाहुबली’ फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली आदि शामिल थे।