फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विराट ने किया कंगारू कप्तान पर जुबानी हमला, कुछ ही मिनट बाद हुए आउट

Sat, 08 Dec 2018 03:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एडिलेट में जारी ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पहले टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह भारतीय टीम के नाम रहा। टीम इंडिया की गेंदबाजी के आगे कंगारू टीम घुटने टेकते नजर आई। दूसरा दिन खत्म होते-होते ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 191 स्कोर है और वो 7 विकेट खो चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
वर्चस्व की लड़ाई समझे जाने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे दिन मैदान पर जमकर जुबानी तीर चलाए गए। भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां वे विपक्षी कप्तान टीम पेन पर जुबानी आक्रमण करते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
दरअसल, 120 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन बल्लेबाजी करने उतरे थे। जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे और स्लिप पर कप्तान कोहली खड़े थे। जैसे ही उन्होंने बुमराह की गेंद को डिफेंड किया तो विराट कोहली ने पास में आकर टिम पेन को कुछ कहा।
 

 

4 of 5
जसप्रीत बुमराह शानदार बॉल कर रहे थे और पेन को बार-बार बीट कर रहे थे। विराट कोहली जिस वक्त पीछे से कुछ कह रहे थे तो उस वक्त माइकल क्लार्क कमेंट्री कर रहे थे। क्लार्क कह रहे थे कि कोहली जरूर कड़े शब्द कह रहे हैं। टिम पेन कुछ खास नहीं कर पाए और कुछ ही ओवर बाद कंगारू कप्तान 5 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी के साथ टीम इंडिया को छठीं सफलता मिल गई। ईशांत शर्मा की गेंद पर वो आउट हुए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम 88 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना चुकी है और वह भारत से अभी भी 59 रन पीछे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें