आईएनएस विराट
- फोटो : IFR
छोटे शहर जैसा था आईएनएस विराट
यह जहाज अपने आप में एक छोटे शहर जैसा था। यह जहाज एक पुस्तकालय, जिम, एटीएम, टीवी और वीडियो स्टूडियो, अस्पताल, दांतों के इलाज का सेंटर और मीठे पानी का डिस्टिलेशन प्लांट जैसी सुविधाओं से लैस था। जितना गौरवशाली यह जहाज था उतनी ही गौरवशाली इसकी विदाई भी थी। रिटायर किए जाने से पहले 23 जुलाई 2016 को विराट ने अपनी आखिरी यात्रा मुंबई से कोच्चि के बीच तय की थी।