फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्र-2019: तोप के गोलों से दहली जमीन, हवा में गरजे विमान, पानी में युद्धपोतों का पराक्रम

Thu, 12 Dec 2019 12:43 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
1 of 10
इंद्र 2019 - फोटो : PRO Defence Lucknow Twitter
भारत और रूस के बीच होने वाले संयुक्त युद्धाभ्यास इंद्र 2019 की शुरुआत एक साथ तीन स्थानों पर हो गई है। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के बबीना में दोनों देशों की थलसेना अपने युद्धकौशल का प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, गोवा में नौसेना के युद्धपोत और पुणे में वायुसेना के विमान करतब दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 10
इंद्र 2019 - फोटो : PRO Defence Lucknow Twitter
साझा रणकौशल विकसित करने पर जोर
कूटनीतिक नजदीकियों से आगे बढ़ते हुए भारत-रूस आतंकवाद और दुश्मनों के खिलाफ साझा रणकौशल विकसित कर रहे हैं। भारत में पहली बार रूस की थल सेना, नौ सेना और वायुसेना भारतीय समकक्ष के साथ युद्धाभ्यास करने आई हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
इंद्र 2019 - फोटो : PRO Defence Lucknow Twitter
दस दिनों तक चलेगा संयुक्त युद्धाभ्यास
बुधवार को झांसी की बबीना छावनी में दस दिवसीय संयुक्त युद्धाभ्यास इंद्र-2019 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान टैंकों की परेड, वायु करतब आकर्षण का केंद्र रहे। बबीना के साथ ही महाराष्ट्र के पुणे और गोवा में भी दोनों देशों की वायु और नौसेना अपने-अपने पराक्रम का प्रदर्शन करेंगी।

4 of 10
इंद्र 2019 - फोटो : PRO Defence Lucknow Twitter
वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक तैयारी
बुधवार को इंद्र 2019 के उद्घाटन पर रूस के पूर्वी सैन्य जिले की 5वीं सेना के प्रमुख मेजर जनरल सेकोव ओलेग और भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के स्टाफ अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल डीएस आहूजा ने कहा कि इंद्र 2019 दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक तैयारी है। दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे से अनुभव और कुशलता साझा करेंगी। युद्ध या आतंक विरोधी कार्रवाई में एक साथ आक्रमण करने, सामंजस्य बैठाने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन

5 of 10
Indra 2019 - फोटो : Russia in India Twitter
अभ्यास का हिस्सा रहेंगे ये टास्क
वायु सेना के साथ संयुक्त ऑपरेशन, आबादी के बीच सैन्य कार्रवाई, आतंकियों की खोज कर उनका खात्मा, सड़क खोलना, आग के बीच कार्रवाई और बचाव कार्य, समुद्र में छिपे आतंकियों का सफाया, युद्धक विमान और मानव रहित विमानों व टैंकों से दुश्मन का सर्वनाश आदि अभ्यास का हिस्सा रहेंगे। 
विज्ञापन

6 of 10
Indra 2019 - फोटो : Russia in India Twitter
शांति स्थापना के लिए भी उपलब्ध कराई जाएगी सैन्य सहायता
दोनों अधिकारियों ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मानकों पर अगर किसी तीसरे देश को भी शांति स्थापना के लिए सैन्य सहायता की जरूरत पड़ती है तो मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

7 of 10
भारत पहुंचा रूसी युद्धपोत - फोटो : @HQ_IDS_India
खास बात
  • सैन्याभ्यास इंद्र  की शुरुआत 2003 में हुई। अब तक यह पांच बार रूस और पांच बार भारत में हो चुका है।
  • तीनों सैन्य इकाईयों के साथ पहली बार 2017 में रूस में युद्धाभ्यास हुआ था। भारत में इस वर्ष पहली बार हो रहा है।
  • बबीना, पुणे और गोवा में एक साथ होगा यह युद्धाभ्यास, कमान मुख्यालय बबीना में ही रहेगा।  

8 of 10
Indra 2019 - फोटो : Indian Air Force Twitter
पैराट्रूपर्स ने दिखाए करतब
समारोह में भारतीय पैराट्रूपर्स ने हैरतंगेज करतब दिखा कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। वायुसेना की आकाशगंगा टीम के सदस्यों ने 120 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पैराशूट से नीचे उतरते हुए तिरंगा लहराया। साथ ही तीन पैराशूट ने एक साथ नीचे उतरने का करतब दिखाया।

9 of 10
Indra 2019 - फोटो : Russia in India Twitter
महाराष्ट्र के मल्लखंभ और केरल के कलारीपट्टू ने बांधा समा
भारतीय सेना के जवानों ने महाराष्ट्र के खास मल्लखंभ कला का प्रदर्शन किया। साथ ही, विश्व की प्राचीनतम युद्धकलाओं में एक केरल की पारंपरिक युद्ध कला कलारीपट्टूू को दिखाया। इसमें तलवारबाजी व अन्य हथियारों से हमला, बचाव शामिल था।
विज्ञापन

10 of 10
Indra 2019 - फोटो : Indian Air Force Twitter
हवा में दिखाईं कलाबाजियां, बनाई दिल की संरचना
परिंदों को नहीं दी जाती तालीम उड़ान की, वो खुद ही तय करते हैं मंजिल आसमान की। रखता है जो हौसला आसमान को छूने का, उसको नहीं होती परवाह गिर जाने की...। इन पंक्तियों को सही साबित करते हुए वायु सेना के सारंग हेलीकॉप्टरों की खेप ने आसमान में एक से एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। वहां मौजूद सभी दर्शक एकटक आकाश निहारते रहे। जमीन से मात्र 50 मीटर की ऊंचाई पर एक दूसरे का आमना-सामना, हवा में कलाबाजियां, इंडिया के लिए ‘आई’ की संरचना में उड़ान भरना, उड़ान भरते हुए दिल की संरचना बनाना दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें