कानपुर के पास पुखराया में इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। ये हादसा रविवार तड़के करीब 3 बजकर 10 मिनट पर हुआ। उस समय ज्यादातर यात्री नींद में थे। एसी कोच समेत 2 स्लीपर बोगियों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
तस्वीरें : रात के अंधेरे में पटरी से उतरी ट्रेन ने ले ली कई लोगों की जिंदगी
2 of 9
कानपुर के आईजी जकी अहमद से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 101 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हालांकि ये आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
तस्वीरें : रात के अंधेरे में पटरी से उतरी ट्रेन ने ले ली कई लोगों की जिंदगी
3 of 9
हादसे के बाद से बचाव कार्य लगातार जारी है। कई लोग अभी भी डिब्बों के भीतर फंसे हुए हैं। कटर की मदद से डिब्बों को काटकर फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश लगातार की जा रही हैं।
तस्वीरें : रात के अंधेरे में पटरी से उतरी ट्रेन ने ले ली कई लोगों की जिंदगी
4 of 9
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अनिल सक्सेना ने बताया कि इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बों में इंजन के बाद मौजूद लगेज बोगी, 2 जनरल डिब्बे, 1 एसी 2 टीयर, 3 एसी 3 टीयर, 1 एकस्ट्रा एसी 3 टीयर, एस 1 से एस 6 तक 6 स्लीपर कोच शामिल है। एस 1 और एस 2 बोगी को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
तस्वीरें : रात के अंधेरे में पटरी से उतरी ट्रेन ने ले ली कई लोगों की जिंदगी
5 of 9
रेल मंत्री सुरेश प्रभू ने हादसे के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दे दिया है। प्रभू ने कहा है कि राहत-बचाव की टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें : रात के अंधेरे में पटरी से उतरी ट्रेन ने ले ली कई लोगों की जिंदगी
6 of 9
वहीं उत्तर प्रेदश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना पर दुख जताया है और डीआईजी को घटनास्थल पर पहुंचकर खुद राहत कार्य की निगरानी रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
तस्वीरें : रात के अंधेरे में पटरी से उतरी ट्रेन ने ले ली कई लोगों की जिंदगी
7 of 9
यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) दलजीत सिंह चौधरी ने बताया कि इंदौर-पटना रेल हादसे में मरने वालों की तादाद अभी और बढ़ सकती है। रेलवे के मुताबिक स्लीपर क्लास के दो डिब्बों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। फिलहाल घटनास्थल पर राहत कार्य तेजी से चल रहा है।
तस्वीरें : रात के अंधेरे में पटरी से उतरी ट्रेन ने ले ली कई लोगों की जिंदगी
8 of 9
मलबे में दबे यात्रियों को बाहर निकालने और बचाव कार्य के लिए एनडीआरफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गईं हैं।