टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी। केन विलियमसन के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड ने पिछले साल भी भारत का दौरा किया था और पांच मैचों की वन-डे सीरीज में उसे 2-3 से शिकस्त मिली थी। विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम में तब जो खिलाड़ी शामिल थे, उनका अभी क्या हाल है, हम आपको बताने जा रहे हैं। बता दें कि पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली 15 सदस्यीय टीम इंडिया में से इस बार 6 खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है। आईये जानते हैं कौन है वो और अभी क्या कर रहे हैं:
विज्ञापन
अमित मिश्रा
2 of 7
अमित मिश्रा
- फोटो : indian express
लेग स्पिनर को पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था। उन्होंने पांच मैचों में 15 विकेट लिए थे। सीरीज के निर्णायक मैच में मिश्रा ने 27 रन देकर पांच विकेट लिए और टीम को 190 रन के विशाल अंतर से जीत दिलाई। हालांकि, अमित मिश्रा पिछले काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की युवा जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से अन्य खिलाड़ियों की वापसी मुश्किल में पड़ रही है। 34 वर्षीय मिश्रा के बारे में हाल ही में खबर आई थी कि वो यो-यो टेस्ट में फेल होने की वजह से टीम में जगह नहीं बना सके। हालांकि, लेग स्पिनर ने इसका खंडन करते हुए कहा कि कोई टेस्ट नहीं हुआ है। वैसे मिश्रा फिलहाल एनसीए में अपनी फिटनेस सुधारने में जुटे हुए हैं और उनके रणजी ट्रॉफी मुकाबलों में खेलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उमेश यादव
3 of 7
उमेश यादव
टीम इंडिया के नियमित टेस्ट सदस्य उमेश यादव को वन-डे में कम ही मौके मिल रहे हैं। अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा करने वाले उमेश पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर थे। उन्होंने तब 5 मैचों में 236 रन खर्च करके 8 विकेट चटकाए थे। उमेश ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वन-डे में खेला था, लेकिन वे अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। टीम इंडिया इस मैच में हार गई थी और अगले मैच में फिर उमेश को बाहर बैठा दिया गया। फिलहाल उमेश अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं और उनके भी रणजी ट्रॉफी मैच खेलने की संभावना है।
सुरेश रैना
4 of 7
सुरेश रैना
- फोटो : ESPN
सुरेश रैना का पिछले साल दमदार प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया में सिलेक्शन हुआ था, लेकिन वो बुखार के कारण एक भी मैच नहीं खेल सके थे। इसके बाद से रैना को वन-डे टीम में खेलने का मौका नहीं मिला। टी20 अंतर्राष्ट्रीय में रैना को खेलने का मौका जरूर मिला, लेकिन वे अपने आप को साबित नहीं कर सके। फिलहाल, रैना राष्ट्रीय टीम में लौटने की जोरदार तैयारी कर रहे हैं। वो रणजी ट्रॉफी के मैच खेल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने दिलीप ट्रॉफी में इंडिया ब्लू की कमान संभाली थी।
विज्ञापन
जयंत यादव
5 of 7
जयंत यादव
- फोटो : indian express
जयंत यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था। सीरीज के आखिरी व निर्णायक मैच में जयंत को खेलने का मौका दिया गया, जिसमें उन्हें कुछ करने का मौका नहीं मिला। बल्लेबाजी के समय वो सिर्फ एक रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में भी कप्तान ने उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए। 23 वर्षीय जयंत ने चार ओवर में 8 रन देकर एक विकेट लिया था। इसके बाद से ऑफ स्पिन ऑलराउंडर टीम इंडिया से बाहर है। इसी दौरान जयंत के पिता का निधन भी हुआ। हालांकि, युवा खिलाड़ी ने टीम इंडिया में वापसी करने की हिम्मत नहीं हारी है और रणजी ट्रॉफी में वो दमदार प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
धवल कुलकर्णी
6 of 7
धवल कुलकर्णी
मुंबई के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को भी जयंत यादव के समान कीवी टीम के खिलाफ सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था। धवल इस मैच में एक विकेट ले सके थे। इसके बाद से वो टीम इंडिया के बाहर हैं। हालांकि, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में धवल कुलकर्णी काफी एक्टिव हैं और अभी रणजी ट्रॉफी में भी मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
मंदीप सिंह को घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का ईनाम राष्ट्रीय टीम में सिलेक्शन होने का मिला। हालांकि, मंदीप को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और वो बेंच गर्म करते रहे। इसके बाद से मंदीप टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने बीच में लंदन में काफी समय बिताया और इसके बाद से वो घरेलू क्रिकेट में एक्टिव हैं। 25 वर्षीय मंदीप फिलहाल रणजी ट्रॉफी खेलने में व्यस्त हैं और उनका इरादा दमदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी करने का होगा।