फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मिसाइलों से खौफ खाते हैं देश के दुश्मन, एक तो 5500 किलोमीटर तक कर सकती है मार

Tue, 16 Apr 2019 04:10 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
भारतीय मिसाइल - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को भारत ने सब सोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय का सफल परीक्षण किया। भारत की यह मिसाइल अमेरिकी टॉमहॉक मिसाइल के बराबर है। भारत लगातार कई बार पड़ोसियों द्वारा थोपे गए युद्ध का शिकार रहा है। अपनी सुरक्षा के लिए भारत ने विश्व स्तर के कई मिसाइलों का निर्माण किया है।  जानिए इनकी खासियत-



 
विज्ञापन

2 of 11
अग्नि 5 - फोटो : सोशल मीडिया

अग्नि 5

यह अग्नि सीरीज का इंटर-कॉन्टिनेन्टल बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी रेंज 5500 किलोमीटर होने के साथ ही यह कई मामलों में विश्वस्तरीय है। इसकी विशेषता ये है कि समय आने पर इसके रेंज में बढ़ोत्तरी भी की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 11
अग्नि 4 - फोटो : सोशल मीडिया

अग्नि 4

अपने पुराने वर्जनों के मुकाबले अग्नि-4 मिसाइल काफी हल्की है और इसमें बहुत सी नई तकनीक इस्तेमाल की गई है। भारतीय सेना में शामिल यह मिसाइल 4000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक जमीन से जमीन पर मार कर सकती है।

4 of 11
अग्नि 3 - फोटो : सोशल मीडिया

अग्नि 3

अग्नि-3 मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और दो मीटर व्यास की है। इसकी खासियत ये है कि जमीन से जमीन पर मार करने की क्षमता रखने वाली यह मिसाइल 3500 किलोमीटर दूर वार कर सकती है। यह डेढ़ टन तक पेलोड ले जाने की क्षमता रखती है। इसमें एडवांस कम्प्यूटर और नेवीगेशन सिस्टम लगा है।
विज्ञापन

5 of 11
अग्नि 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अग्नि 2

अग्नि-2 मिसाइल की खासियत है कि यह एक टन का पेलोड ले जाने के साथ ही दो हजार किलोमीटर तक मार कर सकती है। अग्नि-2 अत्याधुनिक नेवीगेशन सिस्टम और तकनीक से लैस है। इसे भी भारतीय सेना में सम्मिलित किया जा चुका है।
विज्ञापन

6 of 11
अग्नि 1 - फोटो : सोशल मीडिया

अग्नि 1

अग्नि-1 मिसाइल का निर्माण भारत में 1999 में ही शुरू हो गया था जबकि इसका पहला परीक्षण 2002 में किया गया था। अग्नि-1 700 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। अग्नि-1 भारतीय सेना में शामिल हो चुकी है। इसे कम मारक क्षमता वाली मिसाइल के तौर पर विकसित किया गया है।
विज्ञापन

7 of 11
निर्भय

निर्भय

यह भारत की सबसोनिक क्रूज मिसाइल है। निर्भय मिसाइल में ठोस रॉकेट मोटर बूस्टर के साथ टर्बोफैन इंजन लगा होता है। इसी वजह से इसकी रेंज 800 से 1000 किलोमीटर है। सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल को हर मौसम में दागा जा सकता है। सोमवार को इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।

8 of 11
प्रहार

प्रहार मिसाइल

प्रहार शार्ट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल है जिसमें 150 किलोमीटर की दूरी तक की मारक क्षमता है। इसके अगले कुछ साल में सेना में शामिल होने की उम्मीद है।

9 of 11
नाग

नाग

4 किलोमीटर रेंज के साथ 42 किलो के वजन वाली यह मिसाइल अपने साथ 8 किलोग्राम विस्फोटक ले जा सकती है। यह मिसाइल फायर और फारगेट के आधार पर काम करती है। इससे जमीन से जमीन और हवा से जमीन पर दागा जा सकता है।

10 of 11
brahmos

ब्रह्मोस मिसाइल

इस मिसाइल को भारत और रूस मिलकर बनाया था। यह दुनिया की सबसे अच्छी क्रूज मिसाइल मानी जाती है। इसकी रेंज 290 किलोमीटर और गति 4.5 मैक है। इसका नाम भारत के ब्रह्मपुत्र और रूस के मस्कन्वा नदी पर रखा गया है।
विज्ञापन

11 of 11
akash missile

आकाश मिसाइल

700 किलोग्राम वजन वाली यह मिसाइल जमीन से हवा में मार कर सकने में सक्षम है। इसकी गति 2.5 मैक है और इसकी सबसे खास बात ये है कि यह 25 किलोमीटर के रेंज में किसी भी उड़ती चीज को भेदने में सक्षम है। इस मिसाइल को भारत का पैट्रियॉट कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें