बहरीन में अपहृत हुई भारतीय मूल की बच्ची को वहां की पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में मुक्त कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। बहरीन के इस प्रयास पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बहरीन सरकार का शुक्रिया जताया।
इससे पहले सुषमा ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर सुबह बहरीन के विदेश मंत्री खालिद बिन अहमद अल खलीफा से बात की थी। विदेश मंत्री के हस्तक्षेप के बाद बहरीन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत अपहृत बच्ची साराह को खोज निकाला। मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया जिनमें से एक महिला है।
I am happy Sarah has been rescued. Thank you Bahrain. pic.twitter.com/Euarj1vWWQ— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) August 4, 2016
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : DT news
साराह के मुक्त होने के बाद सुषमा ने ट्वीट किया कि वो साराह के मुक्त होने से खुश हैं, बहरीन का धन्यवाद। बता दें कि साराह का बीते दिवस मंगलवार शाम को मनामा में उस समय अपहरण कर लिया गया था जब उसकी मां उसे गाड़ी में छोड़कर एक दुकान से सामान खरीदने चली गई थी। तभी वहां पहुंचे आरोपियों ने साराह का अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
3 of 6
bahrain girl
- फोटो : DT news
पुलिस ने इसकी सूचना हूरा पुलिस को दी। इसकी सूचना फेसबुक पर भी दी गई जो कुछ देर बाद ही देशभर में वायरल हो गई। घटना के कुछ घंटों बाद ही मनामा पुलिस ने अपहरण में शामिल रही कार की पहचान कर ली।
4 of 6
bahrain girl
- फोटो : bahrain girl
इसके बाद बहरीन के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनमें एक बहरीन का पुरुष और एक एशियन महिला है। बहरीन की वेबसाइट डीटी न्यूज के अनुसार पुलिस ने बच्ची की तलाश में 25 पेट्रोल गाड़ियों को लगाया था। बहरीन पुलिस के कर्नल अल थवाड़ी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही हमने अपनी खोजबीन तेज कर दी थी। इसके बाद जल्द ही आरोपियों की पहचान कर बच्ची को अपहरणकर्ता महिला के हूरा स्थित घर से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
bahrain girl
- फोटो : DT news
वहीं बच्ची के चाचा अनीश चार्ल्स ने बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ है। बच्ची के अपहरण के दौरान आरोपियों ने उसे बस चिप्स का एक पैकेट और जूस दिया था। हालांकि बच्ची के अपहरण में उसके पिता की भूमिका की भी चर्चाएं थी।
उसके चाचा चार्ल्स ने इसका खंडन करते हुए कहा कि उसके पिता इंडिया में रहते हैं ऐसे में वह कैसे इसकी प्लानिंग कर सकते हैं। साराह परिवार की इकलौती बच्ची है उसके माता पिता का तीन साल पहले तलाक हो गया था।