पहले बारिश ने फिर वेस्टइंडीज के पुछल्ले बल्लेबाजों ने टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जमैका टेस्ट के ड्रॉ होने से भारत की न सिर्फ टेस्ट सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर पानी फिर गया बल्कि उसका एक ऐसा सिलसिला थम गया जो पिछली लगातार 16 पारियों से लगातार चलता आ रहा था।
विज्ञापन
टेस्ट ड्रॉ होने से थम गया टीम इंडिया का लगातार 16 पारियों का रिकॉर्ड
2 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : Facebook
मैच के ड्रॉ होने से टीम इंडिया को झटका तो लगा ही लेकिन जमैका के सबीना पार्क में जीत का सिलसिला भी थम सा गया। इस मैदान पर लगातार 15 टेस्ट मैचों में परिणाम निकले हैं। इस मैदान पर इस टेस्ट मैच से पहले आखिरी बार ड्रॉ जनवरी 1998 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच हुआ था। सबीना पार्क 29 में से उन 4 मैदानों में शामिल है जिसमें 10 या उससे ज्यादा मैचों की मेजबानी की और महज एक मैच ड्रॉ हुआ है।
विज्ञापन
टेस्ट ड्रॉ होने से थम गया टीम इंडिया का लगातार 16 पारियों का रिकॉर्ड
3 of 6
आर अश्विन
- फोटो : GE
बारिश के बाद मैच के अंतिम दिन भारत को सिर्फ 6 विकेट झटकने थे और जिस तरह से पिछली 3 पारियों में भारतीय गेंदबाजों ने कैरेबियाई टीम को उसी के घर पर समेटा था उसे देखकर लग रहा था कि भारतीय गेंदबाज इस बार भी कामयाब होंगे, लेकिन रोस्टन चेस के शानदार शतक और 2 बल्लेबाजों के साथ की गई शतकीय साझेदारियों ने अपनी टीम को ऑलआउट होने से बचा लिया। साथ ही भारत के 16 पारियों में विपक्षी टीम को हर बार ऑलआउट करने के कारनामे को खत्म कर दिया।
टेस्ट ड्रॉ होने से थम गया टीम इंडिया का लगातार 16 पारियों का रिकॉर्ड
4 of 6
मोहम्मद शमी
- फोटो : Getty
टेस्ट मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस पारी से पहले लगातार 16 टेस्ट पारियों में हर बार विपक्षी टीम को ऑलआउट किया है। इस नायाब सिलसिले की शुरुआत पिछले साल गाले टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ मैच से हुई। विराट कोहली की कप्तानी में गेंदबाजों ने इस दौरान बेहद शानदार खेल दिखाया और हर बार विपक्षी टीम के पूरे 20-20 विकेट समेट लिए।
विज्ञापन
टेस्ट ड्रॉ होने से थम गया टीम इंडिया का लगातार 16 पारियों का रिकॉर्ड
5 of 6
विराट कोहली
पिछले 8 टेस्ट मैचों में भारत सिर्फ एक बार मैच हारा है जो सिलसिले की शुरुआत के पहले मैच में ही हुआ था। भारत वह मैच श्रीलंका से हार गया था। फिर इस लगातर सिलसिले में सिर्फ 2 मैच बराबरी पर खत्म हुए।
टेस्ट ड्रॉ होने से थम गया टीम इंडिया का लगातार 16 पारियों का रिकॉर्ड
6 of 6
मैच के ड्रॉ होने से जहां टीम इंडिया का नायाब रिकॉर्ड थम गया तो वेस्टइंडीज की टीम ने पिछले 15 पारियों में ऑलआउट होने के सिलसिले को खत्म कर दिया। 2011 में रोसोउ टेस्ट मैच में कैरेबियाई टीम पहली बार ऑलआउट हो गई थी और अब जाकर खुद को ऑलआउट होने से बचा लिया।