भारत की सेना दुनिया की सबसे बड़ी और प्रमुख सेनाओं में से एक है। हमारे देश में करीब 14 लाख से ज्यादा सक्रिय सैनिकों की ताकत है। हमारी सेना मुख्यतः तीन भागों में बंटी हैं - थल सेना (Indian Army), नौसेना (Indian Navy) और वायु सेना (Indian Air Force)। इनके अंतर्गत कई शाखाएं आती हैं। ये सशस्त्र सेनाएं देश के हर हिस्से की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं।
भारतीय सेना की हर शाखा का अपना अलग-अलग ध्येय वाक्य (Motto) है। इन सभी का अपना मतलब है, जो उस सेना की पहचान है। ये ऐसे वाक्य हैं जिनसे हमारी सेना का शौर्य और पराक्रम साफ झलकता है। आगे की स्लाइड्स में हम आपको देश की सेनाओं के ध्येय वाक्य और उनका मतलब बता रहे हैं, जो हर देशवासी को जरूर जानने चाहिए।
विज्ञापन
2 of 28
इंडियन आर्मी
- फोटो : अमर उजाला
थलसेना का ध्येय वाक्य है 'सर्विस बिफोर सेल्फ'।
इसका अर्थ है - खुद से पहले सेवा।
विज्ञापन
3 of 28
आर्मी एयर डिफेंस
- फोटो : अमर उजाला
आर्मी एयर डिफेंस का ध्येय वाक्य है 'आकाशे शत्रुन् जहि'।
इसका अर्थ है - आकाश में ही शत्रु को मार दो।
4 of 28
भारतीय वायु सेना
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय वायु सेना का ध्येय वाक्य है 'नभस्पर्शं दीप्तम्'।
इसका अर्थ है - गर्व से आकाश को छुओ। यह वाक्य गीता के ग्यारहवें अध्याय से लिया गया है। जहां महाभारत के महायुद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को उपदेश दे रहे हैं। यह उसी का एक अंश है।
विज्ञापन
5 of 28
भारतीय नौसेना
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय नौसेना का ध्येय वाक्य है 'शन्नो वरुणः'।
इसका अर्थ - समुद्र के देवता हम पर कृपा करो।
विज्ञापन
6 of 28
आर्मी मेडिकल कॉर्प्स
- फोटो : अमर उजाला
आर्मी मेडिकल कॉर्प्स का ध्येय वाक्य है 'सर्वे सन्तु निरामया'।
इसका अर्थ है - सभी को रोग से मुक्ति मिले।
विज्ञापन
7 of 28
पैरा कमांडो
- फोटो : अमर उजाला
पैरा कमांडो का ध्येय वाक्य है 'शत्रुजीत'।
इसका अर्थ है - एक ही लक्ष्य, शत्रु पर जीत।
8 of 28
रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी
- फोटो : अमर उजाला
रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी का ध्येय वाक्य है 'सर्वत्र इज्जद-ओ-इकबाल'।
इसका अर्थ है - हर जगह गर्व और इज्जत के साथ।
9 of 28
गोरखा रेजिमेंट
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना के गोरखा रेजिमेंट का ध्येय वाक्य है 'कायर हुनु भन्दा मर्नु राम्रो'।
इसका अर्थ है - डरपोक की तरह जीने से अच्छा है इज्जत से मर जाओ।
10 of 28
मद्रास रेजिमेंट
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना के मद्रास रेजिमेंट का ध्येय वाक्य है 'स्वधर्मे निधनं श्रेयः'।
इसका अर्थ है - सेवा करते समय मरना गर्व की बात है।
11 of 28
राजपुताना राइफल्स
- फोटो : अमर उजाला
राजपुताना राइफल्स का ध्येय वाक्य है 'वीर भोग्य वसुंधरा'।
इसका अर्थ है - जो वीर है, वही पृथ्वी पर राज करेगा।
12 of 28
राजपूत रेजिमेंट
- फोटो : अमर उजाला
राजपूत रेजिमेंट का ध्येय वाक्य है 'सर्वत्र विजय'।
इसका अर्थ है - हमेशा हर जगह विजय।
13 of 28
डोगरा रेजिमेंट
- फोटो : अमर उजाला
डोगरा रेजिमेंट का ध्येय वाक्य है 'कर्तव्यम अन्वात्मा'।
इसका अर्थ है - मरने से पहले कर्तव्य।
14 of 28
सिख रेजिमेंट
- फोटो : अमर उजाला
सिख रेजिमेंट का ध्येय वाक्य है 'निश्चै कर अपनी जीत करों'।
इसका अर्थ है - दृढ़ संकल्प से मैं जीतूंगा।
15 of 28
सिख लाइट इन्फैंट्री
- फोटो : अमर उजाला
सिख लाइट इन्फैंट्री का ध्येय वाक्य है 'देग तेग फतेह'।
इसका अर्थ है - शांति में समृद्धि, युद्ध में जीत।
16 of 28
गढ़वाल राइफल्स
- फोटो : अमर उजाला
गढ़वाल राइफल्स का ध्येय वाक्य है 'युद्धाय कृत निश्चय'।
इसका अर्थ है - युद्ध का निश्चय करो।
यह पंक्ति गीता के श्लोक से ली गई है -
हतो वा प्राप्स्यसि स्वर्गं जित्वा वा भोक्ष्यसे महीम् ।
तस्मादुत्तिष्ठ कौन्तेय युद्धाय कृतनिश्चयः ॥
अर्थात -
यदि तुम मारे जाते हो तो स्वर्ग को प्राप्त करोगे, यदि विजयी होते हो तो पृथ्वी को भोगोगे; इसलिए हे कुन्तीपुत्र अर्जुन ! युद्ध करने का निश्चय करके खड़े हो जाओ।
17 of 28
कुमाऊं रेजिमेंट
- फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं रेजिमेंट का ध्येय वाक्य है 'प्राक्रमो विजयते'।
इसका अर्थ है - पराक्रमी ही जीतेगा।
18 of 28
जम्मू व कश्मीर लाइट इन्फैंट्री
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू व कश्मीर लाइट इन्फैंट्री का ध्येय वाक्य है 'बलिदानम वीर लक्षणम'।
इसका अर्थ है - त्याग बहादुरों का लक्षण है।
19 of 28
सीमा सुरक्षा बल
- फोटो : अमर उजाला
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) का ध्येय वाक्य है 'जीवन पर्यन्त कर्तव्य'।
इसका अर्थ है - मृत्यु तक कर्तव्य।
20 of 28
इंडियन कोस्ट गार्ड
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन कोस्ट गार्ड का ध्येय वाक्य है 'वयम् रक्षामः'।
इसका अर्थ है - हम रक्षा करते हैं।
21 of 28
एनएसजी
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल सिक्योरिटी गार्ड का ध्येय वाक्य है 'सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा'।
इसका अर्थ है - हर जगह सबसे अच्छी सुरक्षा।
22 of 28
असम रेजिमेंट
- फोटो : अमर उजाला
असम रेजिमेंट का ध्येय वाक्य है 'असम विक्रम'।
इसका अर्थ है - अद्वितीय वीरता।
23 of 28
जम्मू व कश्मीर राइफल्स
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू व कश्मीर राइफल्स का ध्येय वाक्य है 'प्रशत रणवीरता'।
इसका अर्थ है - युद्ध में वीरता सराहनीय है।
24 of 28
मराठा लाइट इन्फैंट्री
- फोटो : अमर उजाला
मराठा लाइट इन्फैंट्री का ध्येय वाक्य है 'ड्यूटी, ऑनर, करेज'।
इसका अर्थ है - कर्तव्य, सम्मान, साहस।
25 of 28
बिहार रेजिमेंट
- फोटो : अमर उजाला
बिहार रेजिमेंट का ध्येय वाक्य है 'कर्म ही धर्म'।
इसका अर्थ है - सेवा ही कर्म, देश ही धर्म।
26 of 28
जाट रेजिमेंट
- फोटो : अमर उजाला
जाट रेजिमेंट का ध्येय वाक्य है 'संगठन व वीरता'।
अर्थ - संगठन और वीरता।
27 of 28
महार रेजिमेंट
- फोटो : अमर उजाला
महार रेजिमेंट का ध्येय वाक्य है 'यश सिद्ध'।
इसका अर्थ है - सफलता और सिद्धि।