फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DefExpo 2018ः आसमान का सीना चीरते हुए भारतीय वायु सेना के इन जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Fri, 13 Apr 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 5
चेन्नई के थिरुविदंदाई में हो रहे डिफेंस एक्सपो का आज तीसरा दिन था। जिसमें भारतीय वायुसेना के 'सारंग' टीम ने अपना करतब दिखाया। इस डिफेंस एक्सपो में विश्व की 702 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इसमें 539 भारतीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जबकि 163 विदेशी कंपनिया हैं। विदेशी कंपनियों में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और स्वीडन की कंपनियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हालांकि, विदेशी कंपनियों की हिस्सेदारी में कमी आई है और इसमें भारत अपनी रक्षा निर्यात क्षमता दिखा रहा है। इस बार का एक्सपो गोवा के एक्सपो से 25 फीसदी बड़ा है, क्योंकि यह 2.9 लाख वर्ग फीट में फैला है। साथ ही ये अब तक का सबसे बड़ा एक्सपो है।
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय पैवेलियन 35 हजार वर्ग फीट में है। इसमें निजी और सार्वजनिक फर्म अपने प्रॉडक्ट दिखाएंगे। दुनिया में सालाना 37 डिफेंस एक्सपो होते हैं। यानी कहीं न कहीं हर 10वें दिन एक्सपो होता है।

4 of 5
डिफेंस कारोबार सबसे बड़ा माना जाता है, क्योंकि बताया जाता है कि ये इंडस्ट्री 130 लाख करोड़ रुपए की है। इस बार के एक्सपो में 47 देशों के डेलीगेट्स आ रहे हैं। अमेरिका, यूके समेत 13 देशों के मंत्री स्तर के डेलीगेट्स पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिफेंस एक्सपो की खास बात है कि अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा भारतीय कंपनियां इसमें हिस्सा ले रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें