अमेरिका ने भारतीय वायु सेना को एफ/ए-18 'सुपर हॉर्नेट' विमान मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत भारत में ही बनाकर देने की पेशकश की है। भारत की फ्रांस के साथ पिछले एक साल से राफेल विमान की डील को लेकर बात चल रही है। यह डील करीब 60 हजार करोड़ रुपए में होनी थी, जो अब तक अटकी पड़ी है। संभावना है कि भारत अब अमेरिका के एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट के ऑफर के स्वीकार कर ले। आइए जानते हैं ये अन्य विमानों से कैसे अलग है।
विज्ञापन
भारत खरीद सकता है राफेल को टक्कर देने वाला ये विमान, जानिए खासियत
2 of 10
एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट
- फोटो : boeing.com
इस विमान की सबसे खास बात यह है कि इसमें दो इंजन हैं, जबकि अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान को हाल ही में दिए गए एफ-16 फाइटर प्लेन में सिर्फ एक ही इंजन है। डबल इंजन होना इस विमान को अन्य विमानों से खास बनाता है। हालांकि, राफेल में भी 2 इजंन हैं, लेकिन भारत-फ्रांस की राफेल डील साल भर से अटकी हुई है, जिसके चलते भारत अमेरिका का सुपर हॉर्नेट का प्रस्ताव स्वीकार कर सकता है।
विज्ञापन
भारत खरीद सकता है राफेल को टक्कर देने वाला ये विमान, जानिए खासियत
3 of 10
एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट
- फोटो : boeing.com
एफ/ए-18 के दो वैरिएंट हैं एफ/ए-18ई और एफ/ए-18एफ। एफ/ए-18ई में सिर्फ एक सीट है, जबकि एफ/ए-18एफ में दो सीटें है, जो एक के पीछे एक हैं।
भारत खरीद सकता है राफेल को टक्कर देने वाला ये विमान, जानिए खासियत
4 of 10
एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट
- फोटो : boeing.com
इसमें 20 मिमी. की एम61 घूमने में सक्षम तोप भी है। यह हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल और हवा से सतह पर मार करने वाले हथियार लेकर उड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर राफेल में 30 मिमी. की कैलीबर है। राफेल का रेट ऑफ फायर 2500rpm है, जबकि सुपर हॉर्नेट का रेट ऑफ फायर 6000rpm है।
विज्ञापन
भारत खरीद सकता है राफेल को टक्कर देने वाला ये विमान, जानिए खासियत
5 of 10
एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट
- फोटो : boeing.com
इसकी अधिकतम स्पीड 1,915 किलोमीटर प्रति घंटे (1.8 Mach) की है। यह स्पीड 40 हजार फुट की ऊंचाई पर मापी गई है। हालांकि, राफेल की स्पीड भी सुपर हॉर्नेट के बराबर ही है।
विज्ञापन
भारत खरीद सकता है राफेल को टक्कर देने वाला ये विमान, जानिए खासियत
6 of 10
एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट
- फोटो : boeing.com
इस विमान की यह भी खासियत है कि यह किसी एयरक्राफ्ट करियर पर से ही उड़ान भर सकता है और उसी पर आसानी से उतर भी सकता है। साथ ही, इसमें अधिकतम 5 बाहरी फ्यूल टैंकों में तेल ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन
भारत खरीद सकता है राफेल को टक्कर देने वाला ये विमान, जानिए खासियत
7 of 10
एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट
- फोटो : boeing.com
अगर कीमत की बात करें तो एक राफेल की कीमत करीब 13 करोड़ डॉलर है, जबकि सुपर हॉर्नेट की कीमत 8 करोड़ डॉलर है। रेटिंग करने वालों की तरफ से राफेल को 'एक्सिलेंट' कहा गया है, जबकि सुपर हॉर्नेट को 'वेरी गुड' की रेटिंग मिली है। अगर राफेल और सुपर हॉर्नेट की तुलना की जाए तो यह कहा जा सकता है कि सुपर हॉर्नेट की तुलना में राफेल ज्यादा अच्छा विमान है।
भारत खरीद सकता है राफेल को टक्कर देने वाला ये विमान, जानिए खासियत
8 of 10
एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट
- फोटो : boeing.com
भारतीय वायुसेना को दिए जाने वाले एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट विमान मेक इन इंडिया के तहत भारत में ही बनेंगे। अमेरिका ने भारत को यह खास ऑफर दिया है।
भारत खरीद सकता है राफेल को टक्कर देने वाला ये विमान, जानिए खासियत
9 of 10
एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट
- फोटो : boeing.com
भारतीय वायुसेना के साथ-साथ नेवी भी एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट को अपने बेड़े में शामिल करना चाहती है। इससे नेवी का फाइटर जहाजों का बेड़ा भी मजबूत होगा।
भारत खरीद सकता है राफेल को टक्कर देने वाला ये विमान, जानिए खासियत
10 of 10
एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट
- फोटो : boeing.com
आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान को 8 एफ-16 फाइटर विमान देने का फैसला किया है और इसके अलावा 9 एएच-1जेड वाइपर हेलिकॉप्टर भी देना तय किया गया है। ऐसे में एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट का भारतीय बेड़े में शामिल होना पाकिस्तान से आगे निकलने का भी एक तरीका है, क्योंकि यह एफ-16 से ज्यादा एडवांस फाइटर विमान है।