फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिक्स देशों से जुड़ी अहम बात, जो शायद ही जानते होंगे आप

Mon, 04 Sep 2017 11:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 6
ब्रिक्स
ब्रिक्स ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का संयुक्त मंच है। इसकी सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन गए हुए हैं। इस साल इसकी सलाना बैठक चीन के शियामेन शहर में हो रही है। आइए आपको बताते हैं ब्रिक्स देशों के बारे में सात खास बातें।
विज्ञापन

2 of 6
ब्राजील
ब्रिक्स संगठन का आइडिया सबसे पहले इनवेस्ट बैंक गोल्डमैन सैक्स के चेयरमैन जिम ओ नील को 2001 में आया था। ब्रिक्स देशों के प्रारंभिक चार ब्रिक देश (ब्राजील, रूस, भारत और चीन) के विदेश मंत्री सितंबर 2006 में न्यूयॉर्क शहर में मिले और उच्च स्तरीय बैठकों की एक श्रृंखला की शुरुआत की।
विज्ञापन

3 of 6
रूस
दिसंबर, 2010 से पहले दक्षिण अफ्रीका इसमें शामिल नहीं हुआ था, तब इसे ब्रिक देशों के नाम से जाना जाता था। दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद ये ब्रिक्स बन गया।

4 of 6
तिरंगा - फोटो : amar ujala
इन देशों की सालाना बैठक किसी सदस्य देश की मेजबानी में होती है। 2009 में ब्रिक्स देशों का पहला औपचारिक शिखर सम्मेलन रूस येकतेरिनबर्ग में हुआ। 
विज्ञापन

5 of 6
2012 में चौथा शिखर सम्मेलन भारत में हुआ था। वहीं 2016 में भी गोवा में ब्रिक्स देशों की सलाना बैठक हो चुकी है। दुनिया के कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इन पाँचों देश की हिस्सेदारी 30 फीसदी के करीब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साउथ अफ्रीका
बीते 15 सालों में दुनिया भर के जीडीपी में इनकी हिस्सेदारी तीन गुना बढ़ी है। गौरतलब है ब्रिक्स देशों में दुनिया भर की करीब 43 फीसदी आबादी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें