फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 29 Dec 2020 07:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम करेंगे भाऊपुर से खुर्जा तक रेलवे ट्रैक का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
फ्रेट कॉरिडोरः आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे भाऊपुर से खुर्जा तक रेलवे ट्रैक का उद्घाटन
पहले चरण में कानपुर देहात के न्यू भाऊपुर से बुलंदशहर के खुर्जा के बीच देश के पहले डीएफसी रेलवे ट्रैक के प्रधानमंत्री के हाथों मंगलवार को उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले यह खुलासा होने पर अफसरों में हड़कंप की स्थिति है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
बॉर्डर पर डटे किसान - फोटो : अमर उजाला
किसान संगठनों को सरकार का न्योता मंजूर, आज होगी अगली रणनीति की घोषणा
सरकार और आंदोलनकारी किसानों के बीच ‘डेडलॉक’ अब ‘डायलॉग’ की ओर बढ़ चला है। सरकार ने किसानों के पत्र का जवाब भेजकर उन्हें वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। किसानों ने सरकार से मिले वार्ता प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। हालांकि किसानों की तय तारीख को सरकार ने एक दिन आगे खिसका दिया है। 29 के बजाए अब 30 दिसंबर को वार्ता होगी। 29 दिसंबर दोनों पक्षों के लिए अहम है। संयुक्त किसान मोर्चा मंगलवार को अपनी अगली रणनीति का एलान करेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
गुरुग्राम में बुधवार को ठंड के चलते अलाव जलाकर हाथ सेंकते लोग - फोटो : सुदर्शन झा
आज से तीन दिन रहेगा शीत लहर का सितम
उत्तर भारत में बीते कई दिनों से ठंड ने दस्तक दी हुई है। पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो रही है। इसका असर एक बार फिर से उत्तर भारत केमैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। मंगलवार से गुरुवार तक शीत लहर से दिल्ली-एनसीआर ठिठुरेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
भगवंत मान
आज उत्तराखंड पहुंचेंगे आप सांसद भगवंत मान, किसान न्याय यात्रा में होंगे शामिल
कृषि बिलों के विरोध में किसान आंदोलन के समर्थन के लिए आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के पांच विधानसभा क्षेत्रों में किसान न्याय यात्रा निकालेगी। यात्रा के लिए पार्टी के सांसद भगवंत मान मंगलवार से प्रदेश का दो दिवसीय दौरा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
indian railway - फोटो : social media
मां वैष्णो देवी के भक्तों को बड़ी सौगात, रेलवे चलाएगा ये पांच जोड़ी ट्रेनें
माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए रेलवे पांच जोड़ी ट्रेनों की सुविधा शुरू करने जा रहा है। मौजूदा समय में ट्रेन नंबर 02919/02920 डॉ. आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-डॉ. आंबेडकर नगर और ट्रेन नंबर 02461/02462 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली श्रीशक्ति एक्सप्रेस का ही संचालन हो रहा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें