फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 22 Oct 2020 06:28 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
पीएम नरेंद्र मोदी दुर्गा पूजा पर आज देंगे शुभेच्छा संदेश, पश्चिम बंगाल के हर बूथ में होगा लाइव प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए दुर्गा पूजा के अवसर पर होने वाले पूजोर शुभेच्छा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रत्येक बूथ पर किया जाएगा। भाजपा ने राज्य की सभी 294 सीटों पर कार्यक्रम के प्रसारण की व्यापक तैयारियां की हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 6
आईएनएस कावारती - फोटो : twitter
आज नेवी को मिलेगा 'मेड इन इंडिया' स्टील्थ युद्धपोत 'आईएनएस कावारत्ती'
भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाणे बृहस्पतिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नेवी को स्टील्थ लड़ाकू युद्धपोत ‘आईएनएस कावारत्ती’ सौंपेंगे। यह प्रोजेक्ट-28 के तहत स्वदेश में निर्मित चार पनडुब्बी निरोधी जंगी स्टील्थ पोत में से आखिरी जहाज है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
टूंडला विधानसभा उपचुनावः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा आज
टूंडला विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आज (गुरुवार) बीरी सिंह महाविद्यालय के मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्सलाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : अमर उजाला
IPL 2020: आपस में टकराएंगे स्मिथ व वार्नर, RR और SRH के बीच आज होगा 'करो या मरो' का मुकाबला
आईपीएल 2020 में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 'करो या मरो' का मुकाबला होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बदतर होते हालात... - फोटो : amar ujala
दिल्ली की हवा खराब, पराली के धुएं का हिस्सा 8 से बढ़कर 15 फीसदी, कल से हालात और बिगड़ने का अंदेशा
राजधानी में प्रदूषण का स्तर और खराब हो गया है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 35 अंक बढ़ गया। हालांकि, यह अब भी खराब श्रेणी में बना हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें