फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 17 Nov 2020 07:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Big news - फोटो : Amar Ujala Graphics
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : ANI
बिहारः नवगठित कैबिनेट की बैठक आज, 23 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र
बिहार में सभी मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब नई कैबिनेट की बैठक मंगलवार को बुलाई गई है, वहीं विधानसभा का विशेष सत्र 23 नवंबर को बुलाया गया है। बता दें कि राजभवन में हुए शपथग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के अलावा 14 नेताओं ने राज्यपाल के समक्ष शपथ ली।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
स्पेशल ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के लिए आज चलेंगी कई विशेष ट्रेनें
दीपावली खत्म होने के साथ ही अब छठ पर्व को लेकर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ उमड़ने लगी है। भीड़ को देखते हुए रेलवे का पूरा महकमा प्रबंधन में जुटा हुआ है। साथ ही काफी संख्या में स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। मंगलवार को कई ट्रेनें रवाना कर लोगों की राह आसान की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
12th BRICS Summit - फोटो : ANI
ब्रिक्स देशों का 12वां शिखर सम्मेलन आज
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन वर्चुअल (आभासी) माध्यम से 17 नवंबर को किया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
कंप्यूटर बाबा - फोटो : सोशल मीडिया
जमानत मिलते ही फिर सलाखों के पीछे भेजे गए कंप्यूटर बाबा, आज होगी अदालत में पेशी
मध्यप्रदेश के विवादित कंप्यूटर बाबा को सोमवार को जमानत मिली थी, लेकिन एक दूसरे मामले में उन्हें फिर से सलाखों के पीछे जाना पड़ा है। दरअसल, इंदौर में स्थित आश्रम से हथियार मिलने के मामले में बाबा को सोमवार को एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा दिया गया। जिला अभियोजन अधिकारी ने बताया कि अदालत ने बाबा को एक आधिकारिक कार्य में बाधा पहुंचाने के एक अन्य मामले में जमानत दे दी थी। उन्हें मंगलवार को अदालत के सामने पेश किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मालाबार नौसेना अभ्यास - फोटो : twitter : @indiannavy
मालाबार युद्धाभ्यास का दूसरा चरण आज से
भारतीय नौसेना के युद्धाभ्यास ‘मालाबार’ का दूसरा चरण मंगलवार को उत्तरी अरब सागर में शुरू होगा। इसमें भारतीय नौसेना का विक्रमादित्य विमानवाहक पोत, अमेरिकी विमान वाहक पोत निमित्ज और ऑस्ट्रेलिया एवं जापान की नौसेना की अग्रिम मोर्चो पर तैनात पोत चार दिन तक सघन युद्धाभ्यास करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें