फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 जनवरी : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 11 Jan 2021 06:17 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
PM MODI - फोटो : Twitter@narendramodi

टीकाकरण अभियान से पहले आज पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक
कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। सोमवार शाम को चार बजे यह बैठक होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 6
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई
किसान आंदोलन और कृषि कानून पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के साथ सरकार की बातचीत में गतिरोध बरकरार रहने के बीच उच्चतम न्यायालय नए कृषि कानूनों को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं और दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI

कर्नाटक: येदियुरप्पा कैबिनेट के विस्तार का आज हो सकता है एलान, सात नए मंत्रियों को मिलेगी जगह
कर्नाटक मंत्रिमंडल में सात नए सदस्यों को सोमवार सुबह शामिल किया जा सकता है। इस मामले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि अंतिम निर्णय सोमवार सुबह लिया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 6
आधार कार्ड ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला

आधार की वैधता कायम रखने के फैसले की समीक्षा पर निर्णय आज
सुप्रीम कोर्ट आधार की सांविधानिक वैधता बरकरार रखने के फैसले की समीक्षा की मांग वाली याचिका पर सोमवार को फैसला सुनाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चिड़ियाघर - फोटो : amar ujala

Bird Flu: देशभर के चिड़ियाघरों को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को रोजाना रिपोर्ट देने का निर्देश
उत्तर प्रदेश में कानपुर के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद केंद्र सरकार ने रविवार को सभी चिड़ियाघर प्रबंधन को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) को उस समय तक रोजाना रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें