फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार: मुंबई, सूरत से लेकर दिल्ली-NCR तक... मानसून की बारिश में कैसे खुली इंतजामों की पोल? तस्वीरें गवाह

Thu, 09 Jul 2026 11:56 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।

सार

मौसम की मार से मुंबई, सूरत और दिल्ली-NCR तक प्रभावित हुए हैं। मानसून की बारिश से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन बदइंतजामी और सड़कों पर जलभराव ने इंतजामों की पोल खोल दी। अलग-अलग शहरों से आई तस्वीरें खुद इसकी गवाही दे रही है। कहीं गड्ढों के कारण ट्रैफिक रेंग रहा है, कहीं आम जनता पानी में चलकर जाने को मजबूर है। देखें ऐसे ही कुछ स्याह मंजर
विज्ञापन
1 of 7
गुरुवार सुबह 10 बजे भारत में मौसम का हाल, IMD ने शेयर की उपग्रह की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मानसून की बारिश में कई राज्यों में आफत बनकर बरसी है। बीते करीब 12-16 घंटे से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन सड़कों पर जलभराव के कारण जीना दुश्वार हो रहा है। ट्रैफिक में लंबी कतारें दिख रही हैं। वाहन मालिकों को भी जलभराव में संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई रिहायशी इलाकों में घुटनों तक पानी भरे होने के मंजर भी सामने आए हैं। ये तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं कि आम जनता खराब मौसम के अलावा बदइंतजामी की मार झेल रहा है।

मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ये खबरें भी पढ़ें
अलग-अलग राज्यों में कैसा है मौम का मिजाज?
मुंबई से लेकर सूरत और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से सामने आए नजारे बता रहे हैं कि बुनियादी जरूरतों का भी ध्यान नहीं रखा गया है। नालों का पानी सड़कों पर बह रहा है। ऐसे मौसम में दो-जून की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा मध्यम वर्ग और उससे भी नीचे का तबका (रेहड़ी, दिहाड़ी मजदूर) सबसे भीषण मार झेल रहा है। दिल्ली-एनसीआर और नोएडा जैसे  इलाकों में मवेशियों को भी बारिश में शरण की तलाश करते देखा गया। कुदरत का कहर ऐसी ही कुछ चुनिंदा तस्वीरों में देखें, बीते कुछ घंटे से लगातार हो रही बारिश से फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं है।
विज्ञापन

बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर जलभराव

2 of 7
बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर का मंजर - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स
बारिश के बाद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रहने वाले लोगों को सड़कों पर हुए जलभराव के कारण मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। यूपी के अलावा चीन में भी बारिश और बाढ़ का कहर दिख रहा है। चीन में 39 लोगों की मौत की खबर है।
विज्ञापन

3 of 7
बारिश के बाद का मंजर - फोटो : एएनआई
गुजरात के अहम व्यापारिक केंद्र सूरत में भी जलभराव देखा गया।

मौसम की ये खबरें भी पढ़ें-

4 of 7
बारिश के बाद का मंजर - फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र में भी बारिश का कहर जारी है। नागपुर में बच्चों को भारी बारिश के बीच संघर्ष करते हुए स्कूल जाते देखा गया।
विज्ञापन

5 of 7
बारिश के बाद का मंजर - फोटो : एएनआई
असम में भी बारिश के बाद लोगों को जलभराव से जूझते देखा गया। गुवाहाटी में वाहन चालकों को सड़कों पर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न

6 of 7
बारिश के बाद का मंजर - फोटो : एएनआई
देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। ऐसी ही एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि गुजरात के एक शहर में अधिकांश हिस्से पानी-पानी हो चुके हैं। सड़कें दिखनी बंद हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद अलग-अलग इलाकों का हाल

7 of 7
बारिश के बाद अलग-अलग इलाकों का हाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बारिश के बाद अलग-अलग इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें