फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस बी. चंद्रकला ने मेट्रो में खींची ऐसी सेल्फी, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Fri, 07 Dec 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
B. Chandrakala - फोटो : facebook
देश की सबसे धाकड़ महिला आईएएस अधिकारी के तौर पर जानी जाने वाली बी. चंद्रकला हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी तस्वीरों को लोग इतना पसंद करते हैं कि वो जैसे अपने फेसबुक पोस्ट पर अपनी कोई तस्वीर डालती हैं, वो तुरंत ही वायरल हो जाती है। यहां तक कि वो अपनी तस्वीरों पर लाइक्स पाने के मामले में प्रधानमंत्री मोदी सहित कई बॉलीवुड सितारों को भी पीछे छोड़ चुकी हैं। एक ऐसी ही उनकी तस्वीर आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 8
B. Chandrakala - फोटो : facebook
दरअसल, बी. चंद्रकला ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को अब तक 76 हजार लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 4 हजार लोगों ने उसपर कमेंट किया है। वहीं, 2,600 से ज्यादा लोग उनकी इस तस्वीर को शेयर कर चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
B. Chandrakala - फोटो : facebook
हालांकि यह तस्वीर चार महीने पहले की है, जिसे आईएएस बी. चंद्रकला ने दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान खींची थी। लेकिन 6 अगस्त को उन्होंने इस तस्वीर को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया और वो तुरंत ही वायरल भी हो गई।  

4 of 8
b chandrakala - फोटो : facebook
बी. चंद्रकला तेलंगाना के करीबमनगर की रहने वाली हैं और वो 2008 बैच की यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। वो अपने कामों को लेकर हमेशा ही चर्चा में रही हैं। साल 2014 में उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जब वो बुलंदशहर की डीएम थीं। उस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। 
विज्ञापन

5 of 8
b. chandrakala - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, उस वीडियो में वह सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार और इंजीनियर को सरेआम फटकार लगा रहीं थीं। उनके यही तेवर लोगों को खूब पसंद आया था और 'डीएम हो तो ऐसा' के टैग के साथ वो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।  
विज्ञापन

6 of 8
B. Chandrakala - फोटो : social media
बी. चंद्रकला को देश के सबसे ईमानदार आईएएस अधिकारियों में से एक माना जाता है। फिलहाल वह केंद्र सरकार में स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाने की अहम जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इस आईएएस अधिकारी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके फेसबुक पेज पर 86 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
B. Chandrakala - फोटो : facebook
39 वर्षीय बी. चंद्रकला पढ़ाई के मामले में औसत ही रही हैं। 10वीं में उनका प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा था, इस कारण उन्हें विज्ञान या गणित विषय में प्रवेश नहीं मिला। जिसके बाद उन्हें आर्ट्स (कला) से स्नातक करना पड़ा और स्नातक के दूसरे वर्ष में ही उनकी शादी भी हो गई। हालांकि शादी के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार वो एक आईएएस अधिकारी बनीं।  
विज्ञापन

8 of 8
B. Chandrakala - फोटो : facebook
बी. चंद्रकला के पति की अगर बात करें तो वो (ए. रुमुलू) उप कार्यकारी अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उनकी एक 10 साल की बेटी (कीर्ति मीना) भी है। बी. चंद्रकला को किताबें पढ़ना, बागवानी करना, खाना बनाना और अलग-अलग जगहों की यात्राएं करने का बहुत शौक है। वो हमेशा कहीं-ना-कहीं घूमती ही रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें