फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019 हो जाएगा फीका, इन दो खतरनाक बल्लेबाजों ने किया खेलने से इनकार

Fri, 07 Dec 2018 06:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2019 की नीलामी से पहले क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर है। लंबे चौके-छक्के और फटाफट क्रिकेट के लिए पहचाने जाने वाले इस टी-20 फॉर्मेट के दो बड़े खिलाड़ी इस बार खेलते नजर नहीं आएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलिया के दो तूफानी बल्लेबाज एरोन फिंच और ग्लैन मैक्सवेल ने अगले साल आईपीएल नहीं खेलने का फैसला किया, मैक्सवेल ने पिछला सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल) की तरफ से खेला था, वहीं एरोन फिंच किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे।
विज्ञापन

3 of 6
मैक्सवेल दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा थे तो आरोन फिंच पंजाब की टीम में थे। पिछले साल दोनों ने ही अपनी टीम और फैंस को अपने प्रदर्शन से निराश किया था, जिसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों को दिल्ली और पंजाब ने रिलीज कर दिया था। 

4 of 6
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : ipl
पिछले सीजन में ग्लेन मैक्सवेल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 12 मैच में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 14.08 के खराब औसत से महज 169 रन बनाए थे, पूरे सीजन के बाद मैक्सवेल का सार्वधिक स्कोर 47 रन का रहा था।
विज्ञापन

5 of 6
इसके अलावा फिंच से भी पंजाब को बहुत उम्मीद थी लेकिन उनका प्रदर्शन भी खराब रहा। फिंच पंजाब के लिए सीजन-11 के 10 मैचों में मैदान पर उतरे थे। इस दौरान फिंच का बल्ला अक्सर खामोश ही रहा। पूरे सीजन में फिंच का औसत 17 से भी कम का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईपीएल 2019 की नीलामी के लिए एक हजार से भी ज्यादा देसी और विदेशियों क्रिकेटर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है, बीसीसीआई के अनुसार अब तक 1003 खिलाड़ी (जिनमें 232 विदेशी है) अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें