फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक या नकली अंडों की कैसे करें पहचान, एफएसएसएआई ने जारी की गाइडलाइंस

Wed, 03 Apr 2019 07:56 PM IST
अमित मंडल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
eggs
एफएसएसएआई ने प्लास्टिक या कृत्रिम अंडों को लेकर आम जनता के बीच फैल रहे भ्रम को लेकर एडवाइजरी जारी की हैं। एफएसएसएआई ने जारी अपनी गाइडलाइंस में बताया है कि आमजन के बीच नकली या प्लास्टिक के अंडो को लेकर तमाम तरह के भ्रम फैलाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से बेबूनियाद हैं। प्राधिकरण ने व्यापारियों से भी कहा है कि वे भरोसेमंड विक्रेताओं से ही अंडे खरीदें। ऐसे करें प्लास्टिक या नकली अंडों की पहचान...
विज्ञापन

अंडों की गुणवत्ता पर चिंतित एफएसएसएआई

2 of 8
eggs
भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने अंडों को लेकर जनता के बीच फैल रहे भ्रम को खत्म करने को लेकर गाइडलाइंस जारी की है। एफएसएसएआई के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से अंडों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर ग्राहकों और व्यापारियों में तमाम सवाल पैदा हो रहे हैं। साथ ही कई बार ग्राहक भी नकली या प्लास्टिक के अंडों को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं।

 
विज्ञापन

कृत्रिम या नकली अंडे बनाना संभव नहीं

3 of 8
sd
एफएसएसएआई ने साफ किया है कि प्लास्टिक से अंडों के निर्मित होने की खबरें बिल्कुल बेबुनियाद हैं। एफएसएसएआई ने कहा है कि कृत्रिम या नकली अंडे बनाना संभव ही नहीं है और यह केवल एक भ्रम है। अभी तक ऐसी किसी तकनीक का ईजाद नहीं हो सका है, जो असली अंडों से मिलते जुलते प्लास्टिक या नकली अंडे बना सके।

 

नकली अंडे की कीमत 5 हजार रुपए !

4 of 8
एफएसएसएआई का कहना है कि एक अंडे की खुदरा कीमत 5 रुपए है। जबकि 100 पीस की थ्रीडी प्रिंटिंग कीमत पांच हजार रुपए है। अगर इस कीमत को ध्यान में रखें तो एक अंडे की कीमत 5 हजार रुपए होगी। अगर सामग्री और मजदूरी की कीमत भी जोड़ लें, तो इसकी लागत और बढ़ जाएगी। इसलिए 4-5 रुपए कीमत वाले प्राकृतिक अंडे का कृत्रिम उत्पादन संभव ही नहीं है।
विज्ञापन

ठीक से करें स्टोर, नहीं तो बन जाएंगे प्लास्टिक जैसे

5 of 8
फ्रिज में अंडे रखना खतरनाक
गाइलाइंस में बताया गया है कि अंडों के भंडारण का तरीका उनकी गुणवत्ता और रंग रूप को प्रभावित करता है। उच्च गुणवत्ता के लिए अंडों को रेफ्रिजरेटर में रखा जाए और दो से तीन दिन के भीतर ही उपयोग कर लिया जाए। अंडों को 4-5 दिन रेफ्रिजरेटर में रखने की बजाय केवल एक दिन के लिए भी अगर रुम टेंपरेचर पर रख दिया जाए तो उनकी गुणवत्ता पर विपरित प्रभाव पड़ता है। अगर अंडों को ठीक से स्टोरेज नहीं किया गया है, तो वे प्लास्टिक जैसे बन जाएंगे।  
 
विज्ञापन

रेफ्रिजरेटर में करें स्टोर

6 of 8
फ्रिज में अंडे रखना खतरनाक
एफएसएसएआई के मुताबिक ग्राहक उन्हीं दुकानों या स्टोर्स से अंडे खरीदें, जहां उन्हें ठंडे वातावरण में उचित वातावरण में रखा गया हो। अगर अंडों से बदबू आ रही हो या फिर वे बहुत ज्यादा गंदे हों, तो बिल्कुल न खरीदें। साथ ही गंदे अंडों को धोने के बाद सूखने के लिए थोड़ी देर बाहर रखें, उसके बाद ही रेफ्रिजरेटर में रखें।
 
विज्ञापन

अंडों की ताजगी कैसे जांचे

7 of 8
अंडे और दूध - फोटो : getty images
एफएसएसएआई का कहना है कि अंडों की ताजगी जांचने का बेहद ही आसान तरीका है। फ्रेश अंडें की जांच के लिए एक गिलास या मग भरे पानी में डालने पर वह नीचे बैठ जाएगा। थोड़ा पुराना अंडा नीचे सीधा खड़ा हो जाएगा, वहीं, ज्यादा पुराना अंडा तैरने लगेगा और ऊपर आ जाएगा।
विज्ञापन

दरारों या ज्यादा गंदगी वाले अंडे न खरीदें

8 of 8
egg
एफएसएसएआई का कहना कि अंडों के निकलने के बाद उन्हें 10 से 12 दिन तक रूम टेंपरेचर पर रखा जाता है। लेकिन जैसे-जैसे स्टोरेज तापमान में वृद्धि होती है, उनकी गुणवत्ता प्रभावित होती चली जाती है। ग्राहकों को एफएसएसएआई ने सलाह दी है कि अंडों को रेफ्रिजरेटर में निर्धारित जगहों में ही रखें। साथ ही ध्यान रखें कि उनमें दरारें और गंदगी न लगी हो। गंदगी लगे होने से वह दूसरे खाद्य पदार्थों को संक्रमित कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें