इन दिनों पूरा उत्तर भारत जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर है। लोग जिस हवा में सांस ले रहे हैं वह खतरे के निशान से बहुत ऊपर पहुंच चुकी है। लोगों को सांस लेने में तकलीफ, सिर व सीने में दर्द, सर्दी-जुकाम, कफ और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
आइए जानते हैं कि इस जहरीली हवा का हमारे किन-किन अंगों पर कैसा प्रभाव पड़ रहा है...
विज्ञापन
सबसे ज्यादा और सबसे पहले प्रभावित होती हैं आंखें
2 of 5
स्मोग
- फोटो : File Photo
इस हवा में रहने से आंखें अक्सर लाल हो जाती हैं और साथ ही जलन भी महसूस होती है। इसके अलावा आंखों से पानी बहना, खुजली, सूखापन और देखने में परेशानी होने जैसी शिकायत होने लगती हैं।
विज्ञापन
स्किन और बालों पर असर
3 of 5
स्मोग
- फोटो : File Photo
इस हवा का असर हमारे बालों पर भी पड़ता है। इससे बाल गिरने, डैंड्रफ और बालों की चमक खत्म जैसी शिकायतें सामने आने लगती हैं। इसके अलावा हमारी स्किन सूखी और बेजान लगने लग जाती है। शरीर में प्रदूषण से एग्जिमा, स्किन एलर्जी, रैशेज, उम्र से पहले झुर्रियां आने से लेकर ओजोन के बढ़ते प्रभाव की वजह से स्किन कैंसर तक हो सकता है।
दिल पर प्रदूषण का प्रभाव
4 of 5
स्मोग
- फोटो : File Photo
यह जहरीली हवा हमारे दिल और फैफड़ों दोनों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। कई शोधकर्ता इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि जो लोग इस हवा में सांस ले रहे हैं उनमें हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है।
इसके अलावा यह हवा हमारे फैफड़ों को भी प्रभावित कर रहा है क्योंकि सांसों के जरिए जो हवा हम अंदर ले रहे हैं वो सीधा हमारे फैफड़ों तक पहुंच रहा है।
नाक के जरिए ये हवा हमारे शरीर तक पहुंचा रही है। इससे हमारी नाक में सूखापन और खुजली होने लगती है। इसकी वजह से हम बार बार न चाहते हुए भी नाक में उंगली करने को मजबूर होते हैं। इसके अलावा साइनस इंफेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और कफ की समस्या का सामना करना पड़ता है।