फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किसी खर्च के ऐसे पाएं अपनी गाड़ी से ज्यादा माइलेज, Fuel बचाने का ये है तरीका

Fri, 10 Nov 2017 12:48 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 6
increase fuel efficiency
अधिकतर लोग यह जानना चाहते हैं कि अपनी कार से ज्यादा से ज्यादा माइलेज कैसे पाया जा सकता है। इसके लिए ना तो कार बदलने की जरूरत है और ना ही बहुत ज्यादा मेंटेनेंस की जरूरत है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जरिए आप फ्यूल बचा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
ड्राइविंग प्रशिक्षण
1. Maintain Speed:  कहा जाता है कि 40 की स्पीड पर गाड़ी चलाने से बेस्ट एवरेज मिलता है। हालांकि ऐसा कोई भी कर नहीं पाता। आप जिस भी स्पीड पर गाड़ी चलाएं, बस उस स्पीड को मेंटेन करके रखें। 50-60 या उससे ऊपर जाएं तो टॉप गियर में ही चलाएं। गाड़ी में अनावश्यक ब्रेक ना लगाएं और ना ही अनावश्यक रेस बढ़ाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
स्टीयरिंग व्हील पकड़ने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala
2. लोग कहते हैं कि कार में AC चलाने से एवरेज कम होता है। इससे फर्क जरूर पड़ता है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। अगर हम AC बंद कर देते हैं तो खिड़कियां खोलनी पड़ती है, इससे कार में हवा घुसती है और कार का वजन भी बढ़ जाता है। इसलिए अगर AC बंद किया है तो शीशे भी बंद रखे जाएं तभी फायदा होगा। 

4 of 6
car Tyre Pressure
3. Tyre Pressure: कहा जाता है कि कार के टायर में जितना ज्यादा प्रेशर होगा उतना ज्यादा एवरेज। हालांकि यह हमारी सुरक्षा के लिए खतरनाक है। ब्रेक लगाने पर कार जल्दी नहीं रुक पाएगी। इसलिए कार में सही टायर प्रेशर होना जरूरी है। 
विज्ञापन

5 of 6
Fuel
4. FUEL: कार में फ्यूल ज्यादा रखना है या कम, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। हालांकि फ्यूल की क्वालिटी गाड़ी के एवरेज पर असर जरूर डालती है। हमेशा अच्छे पेट्रोल पंप से ही तेल डलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर
5. सबसे आखिरी टिप है कार की देखरेख। आपको ध्यान रखना होगा कि कार के इंजन से ज्यादा आवाज ना आती हो। कार के इंजन से ज्यादा धुंआ भी ना निकलता हो। गाड़ी तभी अच्छा एवरेज देगी जब आप अच्छे से मेंटेनेंस रखेंगे और अच्छे से ड्राइव करेंगे।
                                           
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें