फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन भयावह तस्वीरों के जरिए देखिए राम रहीम के समर्थकों ने कैसे मचाई खुलेआम तबाही

Sat, 26 Aug 2017 01:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
1 of 18
ram rahim
डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को साध्वी से रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला और उससे जुड़े इलाकों में डेरा समर्थकों का उपद्रव शुरू हो गया है। उत्पात ने राम रहीम के समर्थकों ने जमकर तबाही मचाई।

Read Also:राम रहीम दोषी, हिंसा में 30 की मौत,पंजाब के 10 जिलों में सेना तैनात, कई जगह कर्फ्यू
विज्ञापन

सुरक्षा के किए गए कड़े प्रबंध

2 of 18
Securities
राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद से  उनके समर्थकों के भारी विरोध को रोकने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। 
विज्ञापन

पुलिस और सेना दोनों ने संभाला समर्थकों को रोकने का मोर्चा

3 of 18
Police Security
समर्थकों के भारी विरोध प्रदर्शन के चलते हरियाणा सरकार ने पुलिस के साथ -साथ राम रहीम के समर्थकों को रोकने के लिए सेना को भी बुला लिया। जिससे कि हालात ज्यादा न बिगड़ पाएं।

मीडिया को भी नहीं छोड़ा

4 of 18
media
राम रहीम के खिलाफ कोर्ट का फैसला आने पर उनके समर्थकों को ऐसा गुस्सा फूटा कि उन्होंने मीडिया को भी नहीं बक्शा और मीडियाकर्मियों को भी आड़े हाथ लेते हुए उन पर हमला बोल दिया।  
विज्ञापन

समर्थकों ने फूंके वाहन

5 of 18
Fire
पूरे हरियाणा में पचंकूला की लपटे फैल चुकी है साथ ही उत्तरप्रदेश और दिल्ली में राम रहीम के समर्थकों का भारी विरोध देखा जा रहा है और इसी विरोध के चलते बाबा के समर्थकों ने वाहन भी पूरी तरह फूंक डाले।  
विज्ञापन

समर्थकों ने जमकर मचाई तबाही

6 of 18
fire
राम रहीम के खिलाफ फैसला क्या आया उनके समर्थकों में एक दुख की लहर दौड़ पड़ी और कोर्ट को फैसले को गलत मानते हुए बाबा के पक्षकारों ने खुलेआम जमकर तबाही के खौफनाक मंजर को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

मीडिया की ओबी वेन को किया आग के हवाले

7 of 18
media
राम रहीम समर्थकों ने राज्य की खबर लेने आई मीडिया की तमाम टीमों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा साथ ही उनकी ओबी वेन को भी आग के हवाले कर दिया और उनकी गाड़ियो पर पत्थर भी बरसाए।

लोगों के भी वाहन चढ़ें आग की भेंट

8 of 18
fire
बाबा के समर्थक किसी को भी नहीं बक्श रहे हैं यहां तक कि लोगों के वाहनों को भी वे आग की भेंट चढ़ा रहे है जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और इसी के चलते इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

नहीं थम रहा विरोध का सिलसिला

9 of 18
fire
बता दें कि राम रहीम समर्थकों ने सिरसा में भारी तबाही मचाई और सड़कों पर खड़े वाहनों ने आग लगा दी। बाबा समर्थक जमकर तबाही के मंजर को अंजाम देने में लगे हैं।

सड़कों पर देखने को मिला खौफनाक मंजर

10 of 18
fire
बाबा के समर्थकों का खौफनाक मंजर का ये सिलसिला वीरवार को पूरे दिन चला। इस दौरान समर्थकों ने जमकर बवाल काटा और सड़कों पर आग ही आग फैला दी। कभी वाहन फूंके तो कभी सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी की। 

पुलिस औऱ सेना के किया नाक में दम

11 of 18
Police
भारी मात्रा में सड़कों पर विरोध करने उतरे बाबा समर्थकों ने पुलिस और सेना दोनों ही के नाक में दम कर दिया। एक तरफ पुलिस ने तो दूसरी तरफ सेना ने इन प्रर्दशनकारियों को संभालने के लिए मोर्चा संभाला हुआ है। 

हर जगह आग ही आग, धुंआ-धुंआ हुआ हरियाणा

12 of 18
Fire
बाबा के समर्थकों ने अपने गुस्से की आग से पूरे शहर को धुंए में तब्दील कर दिया। लोग डर के कारण घर से बाहर नहीं आ रहे हैं और आमजीवन पूरी तरह से परेशान हो गया है। 

सड़कों पर जगह-जगह फूंकी मोटरसाइकिल

13 of 18
Motorcycle Fire
बाबा के खिलाफ फैसला आने से इतना बवाल काटा जाएगा शायद प्रशासन को इसकी कोई उम्मीद नहीं थी और उत्पात मचा रहे बाबा समर्थकों ने अपने गुस्से को और तेज करते हुए जगह-जगह खड़ी मोरटसाइकिलों में आग लगा दी। 

सड़कों पर आग का खौफनाक मंजर

14 of 18
Fire
कोर्ट के फैसले के बाद बाबा राम रहीम पर 28 अगस्त को सजा का ऐलान किया जाना है। लेकिन इस तबाही के मंजर को देखने के बाद कोर्ट को शायद अपना फैसला भी बदलना पड़े।

डर की वजह से मीडिया भी भागी उल्टे पैर

15 of 18
Media
बाबा के समर्थन में राजनीतिक नेता पर भी उतर आएं है उन्हें भी लगता है कि बाबा पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और इसी कड़ी में बाबा को समर्थन मिलता देख प्रदर्शकारियों ने अपने गुस्से को और उग्र करते हुए मीडिया के वाहनों को क्षचितग्रस्त कर डाला। 

विरोध की आग में जल रहा है पूरा शहर

16 of 18
panchkula
खट्टर सरकार इस विरोध के बाद बैकफुट पर आ गई है और केंद्र ने हरियाणा सरकार को आड़े हाथों लिया है। आग की लपटों में जल रहा पूरा शहर इस बात की बानगी पेश कर रहा है कि राज्य सरकार कहीं न कहीं इस पूरे वाकया को समझने में देरी कर बैठी। 

पंचकुला से दिल्ली पहुंची विरोध की भयंकर आग

17 of 18
DTC
हरियाणा से शुरू हुई विरोध की ये आग दिनभर में ही देखते-देखते दिल्ली कब पहुंच किसी को पता ही नहीं चला। वहीं, बाबा के चाहने वालों ने राजधानी को भी नहीं छोड़ा और सार्वजनिक वाहनों में आग लगा दिल्ली में विरोध का डंका बजा डाला।
विज्ञापन

दिल्ली की बसों को किया पल में खाक

18 of 18
public transport
दिल्ली में फैली बाबा के समर्थकों के गुस्से के आग ने राजधानी के लोगों के दिल में भी डर का माहौल पैदा कर दिया। आनंद विहार, नंद नगरी, अशोक नगर जैसे स्थानों पर वाहनों में आग लगाकर ये साबित कर दिया है कि वे कोर्ट के इस फैसले से चुप नहीं रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें