फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi celebration : मथुरा से उज्जैन तक उड़ रहा गुलाल, देशभर में कुछ ऐसा है नजारा

Mon, 29 Mar 2021 09:58 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 9
अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के प्रांगण में होली का पर्व मनाता एक परिवार। - फोटो : PTI
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच पूरा देश होली का त्योहार मना रहा है। रंगों के इस त्योहार की देश के अलग-अलग हिस्सों से तस्वीरें सामने आ रही हैं। अमृतसर, कुल्लू, मथुरा, वृंदावन से लेकर उज्जैन तक होली की रौनक देखने को मिल रही है। लोग जमकर रंग-गुलाल उड़ाते नजर आ रहे हैं। 

वहीं दूसरी ओर होली को लेकर सभी राज्यों में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग बार-बार यही चेता रहे हैं कि सरकार द्वारा तय कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही इस त्योहार को मनाएं। केंद्र सरकार ने भी सभी राज्यों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए कहा है। इसके अलावा राज्यों ने भी अपने स्तर पर गाइडलाइंस जारी की हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि त्योहारों के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखा जाए। मास्क और शारीरिक दूरी बनाए रखने जैसे नियमों का पालन कराया जाए। 
विज्ञापन

2 of 9
होली पर्व की पूर्व संध्या पर मुंबई के जुहू बीच पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला। - फोटो : PTI
केंद्र ने कहा कि होली, शब-ए-बारात, फसलों से जुड़े त्योहार, ईस्टर, ईद उल फितर आदि के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करें और लोगों से कोरोना नियमों का पालन कराएं। इस बीच होली दहन के दिन मुंबई के जुहू बीच पर काफी संख्या में लोग दिखाई दिए।
विज्ञापन

3 of 9
अहमदाबाद में होलिका दहन के दौरान कुछ इस तरह लोगों की भीड़ जुटी दिखाई दी। - फोटो : PTI
गुजरात में कोरोना के मामलों को देखते हुए होली के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाया गया है। सीमित संख्या में लोगों की मौजूदगी में होलिका दहन की अनुमति जरूर दी गई थी। हालांकि राज्य सरकार की ओर से इस दौरान कोविड-19 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया था। इस बीच अहमदाबाद में होलिका दहन के दौरान कुछ इस तरह लोगों की भीड़ जुटी दिखाई दी।

4 of 9
कुल्लू में होली उत्सव के दौरान लोग रंगों से खेलते दिखे। - फोटो : PTI
कुल्लू में होली उत्सव के दौरान लोग रंगों से खेलते दिखे।
विज्ञापन

5 of 9
मथुरा में चतुर्वेदी समुदाय के भक्तों ने होली त्योहार के अवसर पर धार्मिक जुलूस निकाला। - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में होली को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, कहीं भी बिना अनुमति कोई होली मिलन समारोह नहीं होगा। किसी भी जगह बिना प्रशासन की अनुमति के सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। हालांकि मथुरा में चतुर्वेदी समुदाय के भक्तों ने होली त्योहार के अवसर पर धार्मिक जुलूस निकाला।
विज्ञापन

6 of 9
वृंदावन के श्री प्रियकांत जू मंदिर में होली का त्योहार मनाया गया। - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के बावजूद वृंदावन के श्री प्रियकांत जू मंदिर में कुछ इस तरह होली का त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन

7 of 9
पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर में भी होली का उल्लास देखने को मिला। - फोटो : PTI
पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर में भी होली का उल्लास देखने को मिला। महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का पर्व मनाया। बता दें कि होली का त्योहार वसंत की शुरुआत और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है।

8 of 9
असम के डिब्रूगढ़ में भगवान कृष्ण के भक्तों ने जुलूस निकाला। - फोटो : PTI
असम के डिब्रूगढ़ में भगवान कृष्ण के भक्तों ने होली के अवसर पर जुलूस निकाला। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 68,020 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,20,39,644 हो गइ है। जबकि 291 लोगों की मौत हुई है। देश में कुल मौतों की संख्या 1,61,843 हो गई है।
 
 
विज्ञापन

9 of 9
मध्य प्रदेश के उज्जैन में होली के दौरान जुलूस और झांकी निकाली गई। - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के उज्जैन में होली के अवसर लोगों ने जमकर रंग-गुलाल खेलकर उत्सव मनाया। धार्मिक गीतों और भजनों की धुन पर भक्त नाच उठे। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें