फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hiraben Funeral: PM मोदी की मां का सादगी से हुआ अंतिम संस्कार, वाघेला से अदाणी तक जानें कौन-कौन पहुंचा

Fri, 30 Dec 2022 08:33 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हीराबेन के निधन की सूचना जैसे ही सामने आई, लोग मायूस हो गए। बड़ी संख्या में लोग हीराबेन के अंतिम संस्कार में शामिल होना चाह रहे थे। पार्टी और सरकार से जुड़े लोग अपने-अपने कार्यक्रमों को रद्द करने का प्लान कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही प्रधानमंत्री कार्यालय ने साफ कर दिया कि कोई भी अपने कार्यक्रम रद्द नहीं करेगा।
विज्ञापन
1 of 7
मुखाग्नि के बाद मां की चिता को प्रणाम करते पीएम मोदी। - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया। हीराबेन 100 साल की थीं। उनकी बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।
 
विज्ञापन

2 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में अपनी स्वर्गीय मां हीराबेन मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित की। - फोटो : ANI
हीराबेन के निधन की सूचना जैसे ही सामने आई, लोग मायूस हो गए। बड़ी संख्या में लोग हीराबेन के अंतिम संस्कार में शामिल होना चाह रहे थे। पार्टी और सरकार से जुड़े लोग अपने-अपने कार्यक्रमों को रद्द करने का प्लान कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही प्रधानमंत्री कार्यालय ने साफ कर दिया कि कोई भी अपने कार्यक्रम रद्द नहीं करेगा। सभी लोग अपना-अपना काम करें। बताया जाता है कि पार्टी की तरफ से भी कार्यकर्ताओं को सूचना दी गई कि कोई भी गांधीनगर न पहुंचे। पार्टी और सरकार से जुड़े सभी लोग अपना पूर्व निर्धारित काम करें। 
विज्ञापन

3 of 7
भावुक दिखे पीएम मोदी - फोटो : PTI
कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पहले ही यह संदेश जा चुका था कि प्रधानमंत्री की मां का अंतिम संस्कार बेहद सादगी से होगा। हुआ भी कुछ ऐसा ही। पीएम मोदी की मां के गांधीनगर स्थित घर से लेकर श्मशान घाट तक 100 से भी कम लोग दिखे। हालांकि, इसमें एक नेता को देखकर हर कोई चौंक गया। आइए जानते हैं कि कौन-कौन अंतिम संस्कार में शामिल हुआ? 

4 of 7
पंचतत्व में विलीन हुईं पीएम मोदी की मां हीराबा - फोटो : ANI
घर-परिवार के लोग ही अंतिम संस्कार में शामिल हुए
हीराबेन के अंतिम संस्कार में पीएम मोदी के परिवार के सभी सदस्य और करीबी लोग ही शामिल हुए। इसमें पीएम मोदी के सभी भाई, परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

5 of 7
गौतम अदाणी भी पहुंचे - फोटो : सोशल मीडिया
शंकर सिंह वाघेला, गौतम अदाणी भी पहुंचे
पिछले कुछ समय से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहे शंकर सिंह वाघेला भी हीराबेन के अंतिम संस्कार में पहुंचे। मुखाग्नि के वक्त भी शंकर सिंह वाघेला पीएम मोदी के साथ ही दिखे। बताया जाता है कि राजनीतिक तौर पर भले ही वाघेला पीएम मोदी के विरोध में रहते हैं, लेकिन उनका पुराना पारिवारिक संबंध भी है। हीराबेन के अंतिम संस्कार में उद्योगपति गौतम अदाणी भी पहुंचे। 
विज्ञापन

6 of 7
अपनी मां के पार्थिव शरीर के साथ पीएम मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया
पार्थिव देह के करीब बैठे रहे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा शुक्रवार सुबह 9:26 बजे पंचतत्व में विलीन हो गईं। पीएम मोदी के साथ-साथ उनके भाइयों ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम सफर के दौरान वे मां की पार्थिव देह को कंधा देते हुए गांधीनगर स्थित घर से निकले। अंतिम यात्रा के दौरान वे शव वाहन में भी पार्थिव देह के करीब बैठे रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीएम मोदी ने वंदेभारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी - फोटो : ANI
अंतिम संस्कार के बाद मोदी काम में जुटे, बंगाल में वंदेभारत को हरी झंडी दिखाई
प्रधानमंत्री मोदी अंतिम संस्कार के करीब दो घंटे बाद काम में जुट गए। वे बंगाल के कार्यक्रम में वर्चुअली जुटे। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा वे बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के CM नीतीश कुमार के अलावा उत्तराखंड और झारखंड के मुख्यमंत्री के साथ गंगा परिषद की मीटिंग में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें