फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 30 Nov 2021 06:50 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
मुंबई में ओमिक्रॉन का खतरा : अफ्रीकी देशों से 15 दिन में 1000 यात्री आए, केवल 466 के नाम मिले, जांच बस 100 लोगों की हुई
कोरोना का ओमिक्रॉन स्वरूप दुनिया के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। इसे रोकने के लिए तमाम देशों की सरकारें प्रयास भी कर रही हैं। वहीं एक समय पर देश में कोरोना के मामले बढ़ने को लेकर जिम्मेदार ठहराई गई आर्थिक राजधानी मुंबई में इसे लेकर एक बार फिर लापरवाही देखने को मिल रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
CBSE Term 1 Board exams 2021 - फोटो : Social Media
CBSE Term 1 Board exams 2021: आज से शुरू हो रही हैं प्रमुख विषयों की परीक्षाएं, यहां जानिए परीक्षा से जुड़े कुछ जरूरी नियम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आज 30 नवंबर 2021 से दसवीं बोर्ड के प्रमुख (मेजर) विषयों और 1 दिसंबर 2021 से बारहवीं बोर्ड के प्रमुख (मेजर) विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
संसद - फोटो : पीटीआई
हंगामे के आसार: शीतकालीन सत्र पर पड़ी निलंबन विवाद की छाया, संसद ठप रहने की आशंका गहराई
संसद का वर्तमान शीतकालीन सत्र का हश्र बीते मॉनसून सत्र की तरह हो सकता है। कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी बिल पर चर्चा न होने से नाराज विपक्ष ने मानसून सत्र के दौरान हंगामे के आरोप में राज्यसभा के 12 सदस्यों के निलंबन के मामले को बड़ा मुद्दा बनाने का निर्णय लिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
डेंगू - फोटो : amar ujala
दिल्ली में डेंगू : टूट गया चार साल का रिकॉर्ड, अब तक 8276 मामले, सबसे ज्यादा इसी महीने
डेंगू से दिल्ली के हालात बेहद गंभीर बने हैं। इस साल अभी तक 8,276 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। पिछले चार साल में ये आंकड़ा सबसे बड़ा है। इसमें सर्वाधिक चिंता की बात ये है कि 6,739 मामले इसी एक महीने नवम्बर में आए। इसमें से 1,148 मामले बीते हफ्ते में आए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिमाचल कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल कैबिनेट बैठक आज: नए वेतनमान समेत इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को सुबह 10 बजे राज्य सचिवालय में होगी। इसमें सरकारी कर्मचारियों के नए वेतनमान पर दिए जाने वाले लाभों के बारे में चर्चा होगी। मंत्रिमंडल इस संबंध में औपचारिक फै सला ले सकता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें