हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
भाजपा-कांग्रेस
- फोटो : फाइल
राजस्थान उपचुनाव : कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार आज दाखिल करेंगे नामांकन
होली का त्योहार बीतने के साथ ही राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो जाएंगी जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
Brazil minister resigned
- फोटो : ANI
राजनयिक नाकामी को लेकर ब्राजील के विदेश मंत्री के इस्तीफा देने की खबर
ब्राजील के विदेश मंत्री एर्नेस्टो अराजो ने कोरोना वैक्सीन की कमी के मुद्दे पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर स्पूतनिक वैक्सीन सप्लाई को लेकर राजनयिक नाकामी के आरोप लगे थे और लगातार उनकी आलोचना हो रही थी। यहां पढ़े पूरी खबर...
4 of 6
Shivsena vs NCP
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र में लॉकडाउन के मुद्दे पर सरकार में मतभेद, एनसीपी ने लगाया ठाकरे की मंशा पर अड़ंगा
कोविड टास्क फोर्स ने कोरोना पर रोक लगाने के लिए राज्य में लॉकडाउन की सिफारिश की है। इसके बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने भी कड़ा संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं इसलिए लॉकडाउन पर विचार करना पड़ सकता है। इसे लेकर अब सरकार में दो सुर सुनाई पड़ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
5 of 6
West Bengal Election 2021
- फोटो : social media
बंगाल का रण: नंदीग्राम में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच जुबानी जंग
पश्चिम बंगाल में चुनावी संग्राम दिनोंदिन तेज होता जा रहा है और बयानों की गर्मी सियासी तापमान को और बढ़ा रही है। नंदीग्राम सीट पर तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार ममता बनर्जी और भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के पिता के बीच सोमवार को जमकर जुबानी जंग हुई। पूर्व मेदिनीपुर जिले की इस प्रतिष्ठित सीट पर जबरदस्त प्रचार चल रहा है जो मंगलवार को शाम थम जाएगा, क्योंकि यहां पर दूसरे चरण के चुनाव के तहत एक अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज मिली राहत, पांच दिन बाद घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं कीमतें
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पांचवे दिन फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हुआ। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.56 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.98 रुपये व डीजल की कीमत 87.96 रुपये प्रति लीटर है। यहां पढ़ें पूरी खबर...