फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 16 Feb 2022 06:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में पीएम मोदी की दूसरी रैली आज: पठानकोट में करेंगे विशाल जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार यानी आज पंजाब के पठानकोट में अपनी दूसरी चुनावी रैली करेंगे। रैली में करीब 50 हजार लोगों के आने की संभावना है। पुलिस ने अभेद सुरक्षा चक्र बनाया है। भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि रैली में पंजाब के पड़ोसी जिलों के अलावा हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से भी लोग पहुंचेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी-20 - फोटो : सोशल मीडिया

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: वनडे के बाद टी-20 सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। टीम इंडिया ने हाल ही में विंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था। ऐसे में वेस्टइंडीज के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
दिल्ली पुलिस की वर्दी पर नजर आएगा नया लोगो - फोटो : अमर उजाला

75वां स्थापना दिवस: आज से दिल्ली पुलिस की वर्दी पर नजर आएगा नया प्रतीक चिन्ह, आदेश जारी
दिल्ली पुलिस अधिकारियों की वर्दी पर बुधवार से यानि 75वें स्थापना दिवस से नया प्रतीक चिन्ह नजर आएगा। ये प्रतीक चिन्ह एक बैज की शक्ल में होगा। दिल्ली पुलिस बुधवार को अपना 75वां स्थापना दिवस मना रही है। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के आदेश के बाद नया प्रतीक चिन्ह वर्दी पर लगाया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
यूपी विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

UP Election 2022: आज से चुनावी मैदान में कोई हेलीकॉप्टर से उतरेगा तो किसी की पहचान बनेगा ऑटो रिक्शा
विधानसभा चुनाव 2022 में किसी की पहचान हेलीकॉप्टर बनेगा तो किसी का ऑटो रिक्शा हारमोनियम, एयरकंडीशनर, आलमारी। बुधवार को नाम वापसी के बाद दोपहर तीन बजे से प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रविदास मंदिर में पीएम मोदी - फोटो : पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से

रविदास जयंती आज: पीएम मोदी जाएंगे करोल बाग के संत रविदास विश्राम धाम मंदिर, करेंगे जन कल्याण की कामना
बुधवार को देश में 645वीं रविदास जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के करोलबाग स्थित विश्राम धाम मंदिर जाएंगे और प्रार्थना करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें